Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पुलिस ने विद्यार्थियों को महिला संबंधी एवं सायबर क्राइम की जानकारी देकर किया जागरूक

By
On:

खबरवाणी

पुलिस ने विद्यार्थियों को महिला संबंधी एवं सायबर क्राइम की जानकारी देकर किया जागरूक

मुलताई। मुस्कान अभियान के तहत मंगलवार को मुलताई पुलिस द्वारा गुरूकुल स्कूल , बालिका छात्रावास एवं उच्चतर माध्यमिक कन्याशाला प्रभात पट्टन मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जानकारी दी।कार्यक्रम में निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार,अप निरीक्षक मोनिका पटले दिनेश कुमरे एवं थाना स्टाफ द्वारा स्कूल में छात्र-छात्राओ को महिला संबंधी अपराधो एवं सायबर संबंधी अपराधो से संबंधित जानकारी दी एवं अपराधो से बचने के लिये “क्या करे” व “क्या न करे” के संबंध मे जानकारी प्रदाय कर जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को महिला सबंधी अपराधो के संबंध मे जानकारी देकर छात्र छात्राओ को जागरूक किया। वहीं गुड टच, बैड टच के संबंध मे छात्र- छात्राओ को जानकारी दी तथा विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करने एवं ऑनलाइन डेटिंग साइट्स से दूर रहें। ईमेल आईडी, सोशल मीडिया प्रोफाइल्स, ई वॉलेट्स नेटबैंकिंग आदि के पासवर्ड मजबूत रखें एवं नियमित अंतराल पर बदलते रहें। टू-स्टेप वेरिफिकेशन, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखें।सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग के माध्यम से अपनी निजी जानकारियां छुपाकर रखें एवं प्रोफाइल लॉक रखें। इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स में खराबी आने पर, विश्वसनीय व्यक्ति से अपने सामने रिपेयर कराएं।पुराने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेचने से पूर्व मेमोरी का डाटा वाइप कर फेक्ट्री रिसेट करें, जिससे कोई आपका निजी डाटा रिकवर न कर सके।
ऑनलाइन लॉटरी केबीसी, कैशबैक, जॉब, लोन, बीमा, शॉपिंग ऑफर्स आदि प्रलोभनों से सावधान रहें।
वैवाहिक धोखाधड़ी से सावधान रहें। मेट्रोमोनियल साइट्स पर प्रोफाइल में दी गई जानकारियों को विश्वसनीय सूत्रों से सत्यापित कर लें।ऑनलाइन शॉपिंग के लिए मान्यता प्राप्त ई-कॉमर्स वेबसाइट्स / एप्स का ही प्रयोग करें। किसी संस्थान/कंपनी का कस्टमर केयर संपर्क की जानकारी के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट्स एप्स का प्रयोग करें, गूगल या किसी अन्य सर्च इंजन पर न खोजें।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News