Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नाबालिग बच्चों ने पिज्जा पार्टी के लिए स्कूल से मारा बंक, परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

By
On:

नाबालिग बच्चों ने पिज्जा पार्टी के लिए स्कूल से मारा बंक, परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

दैनिक सांध्य खबरवाणी, विदिशा/गंजबासौदा (नितीश श्रीवास्तव)। सोमवार को दोपहर करीबन 13.30 बजे फरियादी कमला चन्देरिया पत्नी संतोष चन्देरिया नि.वार्ड नं 04 रविदास कालोनी बासौदा द्वारा थाना पर आकर सूचना दी की मेरा बेटा राज चन्देरिया पिता संतोष चन्देरिया उम्र 11 साल निवासी रविदास कालोनी सेंट आर.एस.एस स्कूल गंजबासौदा में कक्षा 5 में अध्यनरत है। जो आज दोपहर करीबन 11.30 बजे अपने दोस्त रूद्र प्रताप अहिरवार पिता रीतेश अहिरवार उम्र 08 साल निवासी रविदास कालोनी व वैभव अहिरवार पिता राजकुमार अहिरवार उम्र 10 साल निवासी रविदास कालोनी के साथ स्कूल गया था जो स्कूल नहीं पहुँचा। सूचना पर शहर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये, पुलिस अधीक्षक विदिशा को जानकारी से अवगत कराया गया एवं दिशा निर्देश प्राप्त कर मार्गदर्शन लेते हुए पुलिस टीम रवाना कर शहर के विभिन्न स्थानों पर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन पर तत्काल तलाश रवाना की गयी। पुलिस टीम के द्वारा उक्त तीनों बालकों को रेलवे स्टेशन के पास से तलाश करने पर मिले। जिन्हें थाना लाकर परिजनों को सूचित किया। बालकों द्वारा बताया कि आज स्कूल से बंक मारकर पिज्जा पार्टी करने गये थे एवं अपने साथ अन्य कोई घटना घटित नहीं होना बताया बाद तीनो बालकों को परिजनो को सुपुर्द किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय वेदिया, उनि राधेश्याम यादव, आर. अभिषेक शुक्ला, म.आर. शिवानी मिश्रा, आर. उर्जन सिंह, आर. अरूण छारी, आर. सुरेन्द्र मुवेल, आर. दीपेश यादव, आर. आजाद सिंह की विशेष भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com

240 thoughts on “नाबालिग बच्चों ने पिज्जा पार्टी के लिए स्कूल से मारा बंक, परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट”

  1. QQ88 – Sân chơi kỳ ảo Châu Á, nơi casino sang trọng dẫn đầu, bắn cá đầy chiến lược, nổ hũ mang phước lành, thể thao cuồng nhiệt, và đá gà căng thẳng tạo nên cơn sốt. Hàng triệu người chơi đang mời bạn gia nhập!

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News