Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

संपर्क अभियान शिविर में 88 बिजली शिकायतों का मौके पर निराकरण

By
Last updated:

खबरवाणी

संपर्क अभियान शिविर में 88 बिजली शिकायतों का मौके पर निराकरण

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं स्थायी निराकरण के लिए विद्युत विभाग घोड़ाडोंगरी द्वारा गांव-गांव संपर्क अभियान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 14 अगस्त 2026 को ग्राम छतरपुर में संपर्क अभियान शिविर लगाया गया, जिसमें ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं तकनीकी अमले ने मौके पर पहुंचकर उपभोक्ताओं की विभिन्न बिजली संबंधी समस्याओं को सुना और उनका त्वरित निराकरण किया। शिविर में कुल 88 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली।

विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से संपर्क अभियान शिविर गांवों में आयोजित किए जा रहे हैं।

अब अगस्त माह का अगला विशेष संपर्क अभियान शिविर 22 अगस्त 2026 को ग्राम जुवाड़ी में आयोजित किया जाएगा। इसमें जुवाड़ी सहित आसपास के दर्जनों गांवों के बिजली उपभोक्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकेंगे। विभागीय अमले द्वारा शिविर में शिकायतों का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

शिविर की जानकारी अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए विद्युत विभाग की विशेष टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। टीमों द्वारा घर-घर संपर्क करने के साथ पंपलेट एवं पत्रक वितरित किए जा रहे हैं। वहीं प्रचार वाहन के माध्यम से ऑडियो संदेश चलाकर ग्रामीणों को शिविर की जानकारी दी जा रही है।

विद्युत विभाग ने ग्रामीण उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 22 अगस्त को जुवाड़ी में आयोजित होने वाले संपर्क अभियान शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान मौके पर कराएं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News