खबरवाणी
65 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त आरोपी गिरफ्तार
मुलताई। थाना क्षेत्र में प्रभात पट्टन रोड पर ग्राम मंगोनाकला के बस स्टैंड के पास से पुलिस द्वारा 65 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।टीआई विकास पटेल ने बताया बीते कल शनिवार 1 अगस्त को मुखबिर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मंगोना कला गेट के पास प्रतीक्षालय में एक पुरुष एवं एक महिला अत्यधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब बेचने की नियत से खड़े हैं।सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही सड़क किनारे खड़ी महिला खेतों की तरफ भागी और साथ खड़े व्यक्ति को भी भागने के लिए चिल्लाई। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को धर दबोचा।प्रतीक्षालय की तलाशी लेने पर तीन खाकी रंग के बोरे मिले, जिसमे प्रथम बोरे में 15-15 लीटर की दो प्लास्टिक कैन एवं एक 5 लीटर की कुप्पी कुल 35 लीटर कच्ची महुआ शराब दूसरे बोरे में 15 लीटर की एक प्लास्टिक कैन में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब,तीसरे बोरे में 15 लीटर की एक प्लास्टिक कैन 15 लीटर कच्ची महुआ शराब इस प्रकार कुल 65 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब करीब 6हजार 5सौ रुपए की जप्त की है,पुलिस द्वारा आरोपी अनिल नायक पिता गोविंदराव नायक, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम नहाल मोहल्ला, प्रभातपट्टन)को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार महिला आरोपी अनिता नायक पति बलवंत नायक, निवासी प्रभातपट्टन की तलाश जारी है।
पुलिस द्वारा आरोपियो के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। उक्त कार्रवाई में टीआई विकास पटेल,उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे,सहायक उपनिरीक्षक, हुकुमचंद बिल्लोरे,आरक्षक कमलेश, लक्ष्मीचंद एवं डुमलेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।




