खबरवाणी
5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा के लिए हुआ भूमि पूजन
मुलताई। पवित्र नगरी मे पारेगांव रोड गायत्री नगर मे अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री मुलताई के सहयोग से राष्ट्र के नव निर्माण एवं सुख शांति शान्ति समृद्धि के लिए 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा 3 अप्रैल 2026 से 7अप्रैल 2026 तक सम्पन्न होगी। जिसके लिए यज्ञ शाला निर्माण हेतु सोमवार को कार्यक्रम स्थल पारेगाव रोड गायत्री नगर मुलताई में गायत्री परिवार के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्पत राव धोटे, नारायण देशमुख,यादोराव निंबालकर,सुरेश माकोड़े, रामकिशोर शिवहरे,सुरेश पठड़े ,रामसिंह अडभुते,हेमराज डडोरे, श्यामराव बारस्कर,रामराव साहु, अनिल परिहार,नामदेव चिलहाटे,डॉ रामदास गढ़ेकर सहित कमला धोटे,सोना चिल्हाटे,उर्मिला देशमुख,मीरा अजमेरे आदि बहनों की उपस्थित में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला समन्वयक गुलाब राव चिल्हाटे,वंदना चिलहाटे ,दुर्गेश चिलहाटे लीना चिल्हाटे,द्वारा भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन वैदिक पद्धति से पंडित योगेश साहू द्वारा कराया गया। भूमि पूजन के पश्चात यज्ञ स्थल पर यज्ञ कुंडों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी नारायण देशमुख ने बताया 3 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को यज्ञ स्थल से विशाल कलश यात्रा दोपहर 3 बजे से निकाली जाएगी, जो नगर के बैतूल रोड से होते हुए मां ताप्ती की परिक्रमा कर फव्वारा चौक होते हुए बस स्टैंड से पारेगाव रोड होते हुए वापस यज्ञ स्थल पहुंचेगी । इस कलश यात्रा को एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मुलताई ,प्रभात पट्टन से सभी शक्तिपीठों प्रज्ञा पीठों,नव चेतना केंद्रों, प्रज्ञा मंडलों महिला मंडलो युवा मंडल के भाई बहनों से कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आग्रह किया गया है।





