Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

न्यू बैतूल स्कूल के 10 विद्यार्थियों का कबड्डी प्रतियोगिता में चयन, खेल प्रतिभाओं ने बढ़ाया विद्यालय का मान

By
On:

खबरवाणी

न्यू बैतूल स्कूल के 10 विद्यार्थियों का कबड्डी प्रतियोगिता में चयन, खेल प्रतिभाओं ने बढ़ाया विद्यालय का मान

बैतूल लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में न्यू बैतूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 7 अगस्त 2026 को शासकीय पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय में किया गया।
प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चयनित विद्यार्थियों में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में विकास उइके, अनुराग मस्कोले, सत्यम धुर्वे सहित अन्य विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में मिलन कुमरे, गौतम काकोडिया और अन्य विद्यार्थियों का चयन हुआ।
इसके अलावा 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में कृष्णा कुमरे, निलेश इवने आकाश हेडाम, रूपेश उइके तथा आशीष कवडे को भी प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन पर न्यू बैतूल स्कूल प्रबंधन एवं स्कूल स्टाफ ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News