Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शतरंज में अर्वाचीन इंडिया स्कूल का शानदार परचम, चार विद्यार्थियों का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

By
On:

खबरवाणी

शतरंज में अर्वाचीन इंडिया स्कूल का शानदार परचम, चार विद्यार्थियों का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

बुरहानपुर। अर्वाचीन इंडिया स्कूल ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी उत्कृष्ट पहचान स्थापित करते हुए शतरंज प्रतियोगिता में शानदार सफलता अर्जित की है। विद्यालय के चार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी सूझबूझ, एकाग्रता, धैर्य और बेहतरीन रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण है।

सेंट थेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाडि़यों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों और रोमांचक बाजियों के बीच अर्वाचीन इंडिया स्कूल के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, धैर्य और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप विद्यालय के वरुण खदाइते (कक्षा 9वीं), कबीर खान (कक्षा 10वीं), सिद्धांत रावल (कक्षा 8वीं) तथा हर्ष जैसवानी (कक्षा 6वीं) का संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

चार-चार खिलाडि़यों का संभाग स्तर के लिए चयन विद्यालय में खेल प्रतिभाओं के निरंतर विकास और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का प्रमाण है। विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है, जिसके सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। शतरंज जैसे बौद्धिक खेल में विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी विश्लेषण क्षमता, निर्णय लेने की दक्षता और मानसिक एकाग्रता को भी दर्शाती है।

अर्वाचीन इंडिया स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय ने विश्वास व्यक्त किया कि चारों खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन करेंगे तथा अर्वाचीन इंडिया स्कूल, बुरहानपुर जिले और प्रदेश का नाम नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News