खबरवाणी
भव्य रूप से निकली 17वीं ‘शिव शक्ति कांवड़ यात्रा’, गूंजे ‘बोल बम’ के जयकारे
नरसिंहपुर। नगर में सोमवार को 17वें वर्ष ‘शिव शक्ति कांवड़ यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया । इस धार्मिक और ऐतिहासिक यात्रा को लेकर शिव भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला ।
समय और मार्ग
यह यात्रा निर्धारित समयानुसार सुबह 6:00 बजे चिनकी घाट से आरंभ हुई है। कांवड़ यात्रा का मार्ग शहर के प्रमुख स्थलों से होकर गुजर रहा। है।
मुख्य मार्ग: चिनकी घाट गांधी चौक , सुभाष पार्क , मेन रोड , राम मंदिर , न्यू बस स्टैंड , शुभ नगर , मंडी रोड शिव मंदिर होते हुए यह यात्रा स्टेशन गंज स्थित कैलाश धाम (समाधि स्थल) पर पहुंचकर संपन्न होगी।
विशेष तैयारियां और सुरक्षा
यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रहा है। शिव भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। भगवा वस्त्रों में सजे कांवड़िए अपनी-अपनी कांवड़ के साथ यात्रा में शामिल होकर ‘बोल बम हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पूरे क्षेत्र का माहौल शिवमय हो गया है।




