खबरवाणी
“”पेड़ केवल प्रकृति की शोभा नहीं बल्कि जीवन का है आधार मधु चौहान””
“”वृक्षारोपण केवल एक गतिविधि नहीं,बल्कि सुरक्षित भविष्य का है संकल्प – सतीश ठाकरे””
“”प्रत्येक देशवासी के हृदय में तिरंगे का सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का हो संकल्प – देवीदास””
“”ग्रामों हरियाली यात्रा और तिरंगा यात्रा से आठनेर में जागा जनचेतना का अलख””
आठनेर।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड आठनेर के निर्देशन में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा एवं घर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन विकासखण्ड के चयनित प्रस्फुटन ग्रामों में नवांकुर संस्थाओं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सहयोग से किया गया।नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का उद्देश्य ग्राम में पर्यावरण संरक्षण,पौधरोपण एवं हरित ग्राम निर्माण के प्रति जागरूकता पैदा करते हुए इसमें ग्राम की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था।जिले की अंतिम पंचायत मानी के महाराष्ट्र से सटे हुए ग्राम धारुल में हरियाली यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने कहा कि पेड़ केवल प्रकृति की शोभा नहीं बल्कि जीवन का आधार हैं।पर्यावरण संतुलन,शुद्ध वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण एवं उनका संरक्षण आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।सेक्टर कावला की नवांकुर संस्था सतपुड़ा पर्यावरण समिति के अध्यक्ष सतीश ठाकरे ने कहा कि पौधा लगाना केवल एक गतिविधि नहीं,बल्कि भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है।इस अवसर पर संस्था द्वारा बेल,समी,आम,कटहल, सुरजना,नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया।साथ ही ग्रामों में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी दिलाया गया।इसी क्रम में चयनित ग्रामों में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।ग्रामवासियों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा,गौरव एवं महत्व से अवगत कराते हुए नवांकुर संस्था जागृति ग्राम विकास समिति बरखेड़ के अध्यक्ष देवीदास गावंडे ने कहा कि हर हाथ एक पौधा लगाए और हर हृदय में तिरंगे का सम्मान जगाए।तभी भारत एक हरित,समृद्ध और सशक्त देश बनेगा।प्रेरक एवं प्रभावशाली उद्बोधन द्वारा ग्रामवासियों में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को जागृत किया गया।तिरंगे ध्वज की शान के साथ यात्रा निकाली गयी जिससे ग्रामों में एकता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।
हरियाली यात्रा ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प जगाया तो तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल किया।पर्यावरण और राष्ट्रभक्ति के इस अनूठे संगम ने ग्रामीण अंचल में जनभागीदारी एवं सकारात्मक सामाजिक चेतना का प्रभावशाली संदेश दिया।सभी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं देश के लिए सर्वोत्कृष करने का संकल्प लिया गया।




