खबरवाणी
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सारनी में जश्न
सारनी
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की 6029 मतों से ऐतिहासिक जीत पर सारनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। नाना कॉम्प्लेक्स स्थित कांग्रेस कार्यालय में बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बटेश्वर भारती ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है और भाजपा की दमनकारी राजनीति के अंत की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सच्चाई के पक्ष में मतदान किया है।
कार्यक्रम में कांग्रेस के पीसीसी डेलीगेट तिरुपति अरोलू, प्रदीप नागले, भूषण कांति, वसीम खान, गोविंदा अरोलू, मंडलम अध्यक्ष हेमंत धोटे, राफे बख्श, युवक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम नागले, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रोहन रघुवंशी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में किरण झारबड़े, प्रकाश मालवीय, मिलिंद थोराट, शेख अप्पू, शेख अख्तर, नावेद, दीनू, विशाल, विजय, मोहित, नरेंद्र माहौर, विष्णु भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।





