Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ग्राम प्रभात पट्टन अस्पताल में युवाओं ने किया फल वितरण, शिवाजी जयंती पर अनोखी पहल

By
On:

खबरवाणी

ग्राम प्रभात पट्टन अस्पताल में युवाओं ने किया फल वितरण, शिवाजी जयंती पर अनोखी पहल

प्रभात पाटन:- छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर ग्राम प्रभात पाटन के युवाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल वितरण किया। इस अवसर पर युवाओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल बांटकर सेवा भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से विजय शिवारे,भूषण देशमुख हिमांशु घोड़की, निकित देशमुख, मनीष बरई, शुभम शिवारे, अक्षय सोनारे, अक्षय यावले, पिंटू देशमुख एवं हेमराज पावने की सक्रिय सहभागिता रही। सभी युवाओं ने मिलकर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।
युवाओं ने बताया कि शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरणा लेकर वे आगे भी सामाजिक कार्य करते रहेंगे। अस्पताल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की मरीजों और स्टाफ ने सराहना की।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News