खबरवाणी
यज्ञ से वातावरण का परिशोधन और पर्यावरण का संशोधन होता है- दिपचंद मालवी
आमला में होने जा रहें 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हेतु शांतिकुंज हरिद्वार से आये प्रतिनिधि श्री दिपचंद मालवी द्वारा नवचेतना केन्द्र ग्राम जम्बाड़ा में गोष्ठी कर रानाडांगरी, छावल, जम्बाड़ा , जम्बाड़ी , कोंढरखापा, सोनतलाई, बोरी , ढुटमुर आदि ग्राम पंचायतों से गायत्री परिवार के परिजन एकत्रित हुए।
शांतिकुंज हरिद्वार से आये मध्यप्रदेश जोन कार्यालय शांतिकुंज हरिद्वार दिपचंद मालवी जी ने अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा कियें जा रहें गायत्री महायज्ञ के विषय में चर्चा करतें हुए उन्होने बताया कि यह वर्ष शांतिकुंज द्वारा वंदनीय माताजी की जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है वहीं अखण्ड ज्योति का भी शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है।
उन्होने बताया देवताओं के प्रति हमारी श्रद्धा और समर्पण से वे प्रसन्न होतें है। भगवान सामग्रीयों के नहीं हमारे भाव के भूखें है। देवशक्तियों के गुणों को हमारें अंदर धारण करना संगतीकरण है । हमारी अच्छाई को अन्य परिजनों तक फैलाना ही वास्तविक दान है। देवपूजन संगतीकरणा और दान इन्ही सब के सम्मिलित स्वरूप का नाम यज्ञ है।
यज्ञ से वातावरण का परिशोधन और पर्यावरण का संशोधन होता है यज्ञ समय-समय पर उस समय की आवश्यक्ताओं के साथ अनेकानेक यज्ञ सम्पन्न कियें गयें और वर्तमान समय में हम सदबुद्धी की देवी गायत्री का यज्ञ करने जा रहें । उन्होने बताया गायत्री सदज्ञान और यज्ञ सत्कर्म का प्रतिक है। यज्ञ पिता गायत्री माता ये दो है संस्कृति के निर्माता यहीं सूत्र हमें आचार्य पं श्रीराम शर्मा जी द्वारा दिया गया। इस गोष्ठी में गुलाबराव देशमुख,उमराव गीते,हेमराज दबाके,अमरा देशमुख रावराव देशमुख, सुभाष देशमुख रामचन्द्र देशमुख रामदयाल सोनी नारायण झपटे माधोराव पोटफोड़े पर्वतराव देशमुख भुवनेश्वर मालवीय सुरेश यादव सन्तोष महाराज सुनिल गव्हाड़े आदि परिजन मौजूद रहें।
शांतिकुंज हरिद्वार एक जाग्रत तीर्थस्थल है जहां आप सभी को जन्मशाताब्दी कार्यक्रम में आना है।
अगला पड़ाव कुटखेड़ी गायत्री प्रज्ञापीठ में रहा जहां ग्राम के सभी ग्रामवासियों ने अपने-अपने मण्डलों द्वारा चलाई जा रही गतिविधयों की जानकारी दी । वहीं दीपचंद मालवी जी द्वारा परिजनों को संगठन की जानकारी दी और बताया आमला में हो रहें 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में अपना तन-मन-धन लगाकर काम करने का संदेश दिया।
वही ग्राम कुटश्खेड़ी से दीना बगाहे उदेराम यादव मदन यादव गुरूदयाल हरिप्रसाद साहू गुलशन यादव अमुना यादव भोलाराम यादव शिवराम यादव आदि परिजनों ने समय-श्रम-अंश दान का संकल्प लिया।
गोष्ठी में जिला समन्वय समिति से जिला सह-समन्वयक श्री रविशंकर पारखे और जिला युवा प्रकोष्ठ समन्वयक निलेश कुमार मालवीय ने भी अपने यज्ञ में समय दान हेतु निवेदन किया।





