खबरवाणी
शास्त्री आंगनवाड़ी में बच्चो के नाश्ते की दलिया में निकली इल्ली
मुलताई। नगर में बिरूल बाजार रोड पर स्थित शास्त्री वार्ड के आँगनवाड़ी केंद्र में गुरूवार की सुबह बच्चों को नाश्ते में परोसने के लिए लाई गई दलिया में इल्ली निकलने का मामला सामने आया है। हालांकि उक्त दलिया बच्चों को परोसी नहीं गई। बाद में दूसरी दलिया बनाकर खिलाई गई। बताया जाता है गुरूवार को शास्त्री वार्ड के आंगनवाड़ी केंद्र में कन्या शाला बनकर आई दलिया बच्चों के नाश्ते के लिए बनाई गई थी,जिसे बच्चो को परोसने के पूर्व देखा गया तो स्पष्ट रूप से इल्लिया दिखाई दी, स्व सहायता समूह की महिलाओ एवं पालको को इल्ली दिखाई देने खाना बनाने वाले स्व सहायता समूह की महिलाओ को अवगत कराया गया जिन्होंने अपनी गलती मानकर आगे से गलतियां सुधारने की बात कही एवं गुणवत्ता पूर्ण कच्ची खाद्यान्न सामग्री दिलाए जाने की मांग की है।





