खबरवाणी
गायत्री प्रज्ञा पीठ सांडिया में हुआ नारी जागरण शिविर
मुलताई।क्षेत्र के ग्राम सांडिया में माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष के निमित्त नारी जागरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बैतूल से आई अरुणा देशमुख,सुमित्रा चिल्हाटे एवं गंगा बरड़े ने गायत्री मंत्र की साधना,नारी जागरण,एवं साधना से सिद्धि जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। वही मुलताई से पधारी निर्मला चौधरी ने पुंसवन संस्कार,उर्मिला देशमुख एवं मीरा देशमुख ने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग, आसान,प्राणायाम ध्यान की साधना करते रहने की बात कही। जन्म शताब्दी समारोह शांतिकुंज हरिद्वार में समयदान करने वाले भाई बहनों ने अपने अनुभव साझा किए।तहसील समन्वयक नारायण देशमुख ने नव गठित प्रज्ञा मंडल,युवा मंडल महिला मंडलों के उपस्थित भाई बहनों को स्वयं कार्ययोजना तैयार पूज्य गुरुदेव के विचारों को घर घर पहुंचाने के लिए सामूहिक साधना,ज्योति अवतरण साधना घर घर में प्रतिदिन एक घंटा करने के लिए मार्गदर्शन दिया। पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित अखंड ज्योति,युग निर्माण प्रज्ञा पाक्षिक पत्रिकाओं की सदस्यता बढ़ाने एव सद साहित्य का निरंतर स्वाध्याय करने मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रज्ञा पीठ सांडिया के मुख्य ट्रस्टी अशोक ठाकरे,वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश ठाकरे, यादोराव खाड़े,डॉ कालेलकर,तहसील समन्वयक राजेंद्र गायकवाड़,सुदामा पाटेकर,सूर्यभान बरड़े सहित समस्त ट्रस्टी,कार्यकर्ता भाई बहनों ने सहयोग किया।






1 thought on “गायत्री प्रज्ञा पीठ सांडिया में हुआ नारी जागरण शिविर”
Comments are closed.