Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

क्या सांड… क्या युवा, बढ़ती आक्रामकता से लोग परेशान

By
On:

खबरवाणी

क्या सांड… क्या युवा, बढ़ती आक्रामकता से लोग परेशान

खबरवाणी न्यूज़ — रफीक,

सारनी। क्षेत्र में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक देखने को मिल रहा है। जगह ।-जगह युवा सांड आपस में लड़ते दिखाई देते हैं, जिससे राह चलते लोगों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हो गया है। कई बार अचानक सड़क पर सांडों के भिड़ जाने से वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार शोभापुर कॉलोनी सहायता केंद्र, गणेश चौक सुपर मार्केट के सामने, कैलाश नगर सहित कई क्षेत्रों में सांडों का झुंड अक्सर देखा जाता है। इसी तरह पाथाखेड़ा के पुराना बाजार, दो नंबर, प्रेम नगर तथा सारणी के मठारदेव कॉलोनी शॉपिंग सेंटर और सुपर कॉलोनी क्षेत्र में भी आवारा सांड लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि इन सांडों के कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
दूसरी ओर जिले में हाल के दिनों में युवाओं से जुड़े अपराध और मारपीट की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। कई मामलों में युवा ही मुख्य रूप से शामिल पाए गए हैं। इसको लेकर जागरूक नागरिको ने भी लोगों को सचेत करते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रखने की अपील की है।
ऐसे में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर समाज में यह बढ़ती आक्रामकता क्यों दिखाई दे रही है। एक ओर सड़कों पर सांडों का आतंक है, तो दूसरी ओर युवाओं में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति चिंता का विषय बनती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर नियंत्रण और समाज में जागरूकता बढ़ाने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News