खबरवाणी
भाजपा कार्यकर्ता की आपत्ति पर नहीं काटे जाए मतदाताओं के नाम
मुलताई। एसआईआर में नगर में कार्यकर्ता द्वारा मतदाताओं के नाम काटने के लिए आपत्ति प्रस्तुत कि गई, जिससे मतदाता तहसील के चक्कर लगा रहे है।जिसे लेकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर भाजपा कार्यकर्ता कि आपत्ति निरस्त करने की मांग की है।ज्ञापन में बताया नगर के वार्डो में कुछ मतदाताओं के नाम काटे जाने के लिये एक ही मोबाईल नंबर और ईमेल आईडी से नाम काटने के प्रयास किये जा रहे है। भाजपा कार्यकर्ता की गलत शिकायत पर नामों को काटे जाने के लिये जो लिस्ट अधिकारियों के पास जमा हो रही है उन शिकायतकर्ताओं पर भी कार्यवाही की जाए। इसके अलावा नगर में किराए से निवास करने वाले नागरिकों की भी आपत्तियां लगाई जा रही है। जिनका मकान निर्माणाधीन है और वे किसी अन्य स्थान पर रह रहे है उनके विरूद्ध गलत शिकायत की जाकर नाम कटवाने के प्रयास किये जा रहे है। ऐसे विद्यार्थी जो बाहर पढ़ने गए है और उनके मकान नगर में स्थित है जिनके के भी नाम गलत तरीके से काटे जाने की शिकायत की गई है।कांग्रेसियों ने मांग की है कि फार्म-7 के माध्यम से की गई सभी आपत्तियों पर एफआईआर दर्ज हो। समूह में गई सभी आपत्तियों को तत्काल निरस्त किया जावे। आनलाईन व आफलाईन आपत्तियों का जिलेवार में डाली विवरण सार्वजनिक किया जावे। चुनाव आयोग इन मामलों की जांच स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से की जाए।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव, नपा उपाध्यक्ष शिव माहौरे, लोकेश यादव, अखिलेश फूलवार, रितेश शर्मा सहित कांग्रेसी उपस्थित थे।





