Vivo X300: भारत में Vivo एक बार फिर प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाने को तैयार है। कंपनी 2 दिसंबर दोपहर 12 बजे अपनी नई फ्लैगशिप Vivo X300 और Vivo X300 Pro को लॉन्च करने जा रही है। इस बार ब्रांड सबसे ज्यादा फोकस कैमरा क्वालिटी और बैटरी पर कर रहा है। दोनों फोन में Zeiss ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और Android 16 बेस्ड OriginOS 6 देखने को मिलेगा।
Android 16 आधारित OriginOS 6 और नया Origin Island फीचर
Vivo X300 सीरीज में कंपनी का नया OriginOS 6 मिलेगा जो Android 16 पर आधारित होगा। इस सॉफ्टवेयर में Origin Island फीचर मिलेगा, जो Apple के Dynamic Island जैसा काम करेगा। इससे नोटिफिकेशन और यूजर इंटरफेस और भी स्मूद दिखाई देगा। कंपनी लॉन्च इवेंट को लेकर ज्यादा डीटेल नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद है कि इसका बड़ा डिजिटल इवेंट होगा।
Vivo X300 में मिलेगा 1.5K LTPO डिस्प्ले और Dimensity 9500 चिप
Vivo X300 स्मार्टफोन में 6.31 इंच का फ्लैट BOE Q10 Plus LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट होगा, जिससे गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग अनुभव बेहद स्मूद रहेगा। फोन को MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पावर देगा। इसमें 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है।
बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और मजबूत बिल्ड
Vivo X300 में 6040mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जिसे 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। IP68 और IP69 रेटिंग के कारण यह धूल, कीचड़ और पानी से सुरक्षित रहेगा।
200MP कैमरा, 100X जूम के साथ पावरफुल फोटोग्राफी
X300 में 200MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है। पेरिस्कोप लेंस 3X ऑप्टिकल और 100X डिजिटल जूम को सपोर्ट कर सकता है। यह फोन मोबाइल फोटोग्राफी को एक नया लेवल देने वाला है।
Read Also:Netflix से हटने वाली हैं पांच शानदार फिल्में, जल्दी देख लो वरना बाद में पछताना पड़ सकता है
Vivo X300 Pro में और बड़ा डिस्प्ले, 6510mAh बैटरी
Vivo X300 Pro में 6.78 इंच का फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले और 1.5K रेजोल्यूशन मिलेगा। प्रो मॉडल में भी Dimensity 9500 प्रोसेसर, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज का विकल्प हो सकता है। इसकी बैटरी 6510mAh होने की उम्मीद है, जिसमें 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कैमरा में 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा वाइड और 200MP पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है।





