Vivo V29 Smartphone – भारत में आज लॉन्च हुआ ये धाकड़ 5g स्मार्टफोन, जाने फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल,
Vivo V29 Smartphone – वीवो आज भारतीय बाजार में अपनी V29 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है और लॉन्च से पहले, डिवाइस की कीमत और स्पेक्स के बारे में कई अटकलें ऑनलाइन सामने आई हैं. आपको इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताने से पहले ये बता दें कि इस फोन का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. Vivo अपने सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट पर नये डिवाइसों का एक्टिव होकर प्रचार कर रहा है.
ये भी पढ़े – भारत में लॉन्च हुई Kia Carens X-Line, इसमें मिलेंगे ये एडवांस फीचर्स,
अब जब लॉन्च का दिन आ गया है, तो तकनीकी प्रेमी यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि कंपनी इस बार क्या पेशकश करेगी. Vivo V29 सीरीज में दो फोन शामिल होंगे – Vivo V29 और Vivo V29 Pro. Vivo V29 Smartphone को ग्लोबली अगस्त में लॉन्च किया गया था और कहा जा रहा है कि Vivo V29 Pro को खासतौर से भारतीय यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है. आज लॉन्च होने जा रही Vivo V29 सीरीज के दाम और फीचर्स के बारे में हमें जितनी जानकारियां मिली हैं, हम वो आपसे शेयर कर रहे हैा.

Vivo V29 and Vivo V29 Pro : कीमतें
Vivo V29 और Vivo V29 Pro को मिड रेंज का फोन कहा जा रहा है. इसलिए इसकी कीमत भारत में 40000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है. फोन लॉन्च होने के बाद इस पर ज्यादा क्लैरिटी आएगी.
ये भी पढ़े – New Suzuki Swift Facelift की डिटेल से उठा पर्दा, जानिए क्या हुए बदलाव,
Vivo V29 and Vivo V29 Pro : स्पेसिफिकेशन
Vivo V29 सीरीज भारत से इंस्पायर्ड तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होने की उम्मीद है – मैजेस्टिक रेड, हिमालयन ब्लू और स्पेस ब्लैक. स्टोरेज ऑप्शन में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज, 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज हो सकते हैं.

ये भी पढ़े – सस्ते दाम पर सोना-चांदी ख़रीदने का मौका, अभी और सस्ता होने की उम्मीद, जाने ताज़ा रेट,
Vivo की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, फोन में अल्ट्रा स्लिम 3डी कर्व्ड डिस्प्ले होगा. बैक पैनल में भारत की पहली 3डी पार्टिकल तकनीक होगी. उम्मीद है कि ये उपकरण 0.746 सेमी मोटे होंगे और इनका वजन लगभग 186 ग्राम हो सकता है. फ्रंट की बात करें तो, Vivo V29 Smartphone में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले आने की उम्मीद है. हुड के तहत, फोन स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट पर चलेगा. डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है.





