Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

महिला दिवस पर विश्वकर्मा समाज का भव्य महिला सम्मेलन

By
On:

खबरवाणी

महिला दिवस पर विश्वकर्मा समाज का भव्य महिला सम्मेलन

खबरवाणी न्यूज़ – रफीक

सारनी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गौड़ विश्वकर्मा सांस्कृतिक मंच द्वारा विश्वकर्मा भवन पाथाखेड़ा में भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अंजिला मिश्रा उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय अग्रवाल ने की। वहीं मिलन सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रही। अतिथियों का समाज की महिलाओं और पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से आई लगभग 10 महिला भजन मंडलियों ने भाग लिया और अपनी प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय बना दिया। महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की भागीदारी और उत्साह देखने लायक रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग और परिवारजन मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला समाज विश्वकर्मा समिति की छाया विश्वकर्मा, ज्योति मालवीय, वंदना मालवीय, सहित समाज के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन सभी के आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News