Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Viral Video : प्रिंसिपल पति को पत्नी ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, पति पहुंचा थाने

By
On:

अक्सर देखा जाता है की घरेलू हिंसा के मामले महिलाओं की ओर से दर्ज करवाए जाते हैं, मगर इस मामले में स्थित विपरीत है। यहां पर पति ने पत्नी के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दी है। शिक्षक पति का आरोप है कि पत्नी उसे घर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटती है। पिटाई को सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

घर पर पति की पिटाई का यह मामला राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी का है। पीड़ित मूलरूप से हरियाणा के नारनौलिया पुलिस थाना इलाके के खोजावास व हाल आशियाना आंगन के रहने वाले हैं। राजस्थान के अलवर जिले में राजकीय खरखड़ा स्कूल में फिजिक्स के शिक्षक हैं।

शिक्षक ने भिवाड़ी पुलिस को घरेलू हिंसा की शिकायत देकर बताया कि सोनीपत निवासी युवती से उसकी कॉलेज टाइम से दोस्ती थी। दोनों ने 19 अप्रेल 2013 को प्रेम विवाह किया। शुरुआत में सब ठीक था, मगर बाद में झगड़े होने लगे और अब तो पत्नी बेवजह मारपीट करती है। मारपीट से परेशान व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देने के साथ ही न्यायलय में परिवाद भी दिया है।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News