Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Viral: दुल्हन ने शादी के दिन ही दूल्हे को थमा दी डिमांड लिस्ट  

By
On:

सोशल मीडिया पर एक मजेदार शादी से जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने शादी के दिन ही दूल्हे को अपनी डिमांड की लिस्ट थमा दी। इस वीडियो को देखकर लोगों का खूब मनोरंजन हो रहा है, क्योंकि यह घटना मंच पर तब होती है जब दूल्हा-दुल्हन जयमाला की रस्म पूरी कर चुके होते हैं। दुल्हन ने पहले से ही यह तय कर रखा था कि वह सबके सामने दूल्हे से अपनी मांगें पूरी करवाएगी। ताकि कुछ भूले नहीं, उसने अपनी मांगों की लिस्ट भी तैयार कर रखी थी।

https://www.instagram.com/reel/C_uKBNFPVGd/?utm_source=ig_web_copy_link

जैसे ही दूल्हे को यह लिस्ट दी गई, वह हैरान रह गया और उसकी प्रतिक्रिया देखने लायक थी। लिस्ट पढ़ते ही दूल्हे की घिग्घी बंध गई और वह खुद भी नहीं समझ पाया कि इतनी मांगें आखिर कैसे पूरी होंगी। इसके बावजूद दूल्हा भारी मन से मुस्कुराता हुआ नजर आया। इस पूरे पल को देखकर वहां मौजूद मेहमानों ने जोर-जोर से तालियां बजाईं और दुल्हन को चीयर किया।

https://www.instagram.com/reel/C_uKBNFPVGd/?utm_source=ig_web_copy_link

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के एकाउंट से अपलोड किया गया है, और इसे सैकड़ों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं। शादी के इस मजेदार और अनोखे अंदाज को देख लोग इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं, और यह अब सोशल मीडिया पर हर ओर छाया हुआ है।

source internet

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News