VinFast: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की दुनिया में VinFast ने बड़ा दांव खेल दिया है। इस वियतनामी कंपनी ने चार नए इलेक्ट्रिक स्कूटर उतारकर सीधा मुकाबला तेज कर दिया है। सबसे खास बात है इनकी बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी, जिसमें चार्ज खत्म होते ही बैटरी बदलो और फिर से चल पड़ो। न चार्जिंग का झंझट, न घंटों इंतजार। यही वजह है कि VinFast को EV सेगमेंट का गेम-चेंजर माना जा रहा है।
45,000 बैटरी स्वैप स्टेशनों का महाप्लान
VinFast सिर्फ स्कूटर बेचने पर नहीं, बल्कि पूरे इकोसिस्टम पर काम कर रही है। कंपनी पहले ही करीब 4,500 बैटरी स्वैप स्टेशन शुरू कर चुकी है। अब 2026 की पहली तिमाही तक 34 शहरों और प्रांतों में लगभग 45,000 बैटरी स्वैप कैबिनेट लगाने का प्लान है। कंपनी का दावा है कि यह नेटवर्क पेट्रोल पंपों से भी बड़ा होगा, जिससे EV चलाना आम आदमी के लिए बेहद आसान हो जाएगा।
Evo, Feliz II और Viper – हर राइडर के लिए विकल्प
इस पूरे नेटवर्क के साथ VinFast ने तीन नए बैटरी-स्वैपेबल स्कूटर लॉन्च किए हैं – Evo, Feliz II और Viper। हर मॉडल अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कोई रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए सही है, तो कोई पावर और स्टाइल पसंद करने वालों के लिए। VinFast का मकसद साफ है – हर तरह के ग्राहक को अपनी तरफ खींचना।
Viper बना फ्लैगशिप, फीचर्स में दम
VinFast Viper इस रेंज का सबसे प्रीमियम स्कूटर है। इसमें नया मजबूत चेसिस, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और स्मार्ट की सिस्टम दिया गया है। स्मार्ट की से स्कूटर की लोकेशन ट्रैक करना, चोरी से बचाव और रिमोट सर्च जैसे फीचर मिलते हैं। राइड को आरामदायक बनाने के लिए इसमें ड्यूल रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर भी बढ़िया संतुलन देते हैं।
Read Also:Tesla Model Y on Discount: भारत में टेस्ला की एंट्री क्यों पड़ी फीकी
पावर, रेंज और बिना लाइसेंस वाला ऑप्शन
Viper और Feliz II में 3,000 वॉट का BLDC इन-हब मोटर है, जो करीब 70 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देता है। Evo में 2,450 वॉट का मोटर मिलता है। तीनों स्कूटर में ड्यूल बैटरी स्लॉट हैं, जिनमें 1.5 kWh की LFP बैटरियां लगती हैं। फुल चार्ज पर Evo करीब 165 किमी और Viper व Feliz II लगभग 156 किमी तक चल सकते हैं।
युवाओं के लिए कंपनी ने Amio और बिना लाइसेंस वाला Evo Lite भी उतारा है। साथ ही शुरुआती ग्राहकों के लिए जीरो डाउन पेमेंट, फ्री बैटरी स्वैप और डिस्काउंट जैसी देसी-स्टाइल स्कीमें दी जा रही हैं। VinFast का ये दांव EV बाजार में बड़ा उलटफेर ला सकता है।






3 thoughts on “VinFast की नई टेक्नोलॉजी, मिनटों में बदलेगी बैटरी”
Comments are closed.