Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

विनायक सरकार का अभिषेक और मेले की धूम: श्री गणेश देवस्थानम् में श्रद्धा के साथ फहराई गई धर्म ध्वजा

By
On:

खबरवाणी

विनायक सरकार का अभिषेक और मेले की धूम:
श्री गणेश देवस्थानम् में श्रद्धा के साथ फहराई गई धर्म ध्वजा

नरसिंहपुर। ऐतिहासिक श्री गणेश देवस्थानम् सिद्धपीठ में तिल संकटा चतुर्थी पर भगवान सिद्धि विनायक का विशेष पूजन अर्चन अभिषेक हुआ। प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी एक दिवसीय मेला भी आयोजित हुआ। वहीं भक्तजनों ने विशेष तौर पर तिल के लड्डुओं सहित विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग भी अर्पण कर भगवान के समक्ष मनोरथ प्रकट कर आशीर्वाद मांगा।

फहराई गई धर्म ध्वजा

मंदिर के व्यवस्थापक पं शैलेष पुरोहित ने बताया कि सूर्योदय के तुरंत बाद पं कृष्णकांत उदेनिया व पं. विनोद मिश्रा ने वेद मंत्रों के बीच विनायक सरकार का पावन अभिषेक, आरती व महाप्रसाद वितरण हुआ। उल्लेखनीय है सिद्धपीठ के संस्थापक स्वर्गीय पं कृष्णकुमार पुरोहित के मार्गदर्शन में उक्त आयोजन शुरू किया गया था। जिसका पावन उद्देश्य महर्षि वेद व्यास के सांसारिक सार सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया को लेकर भगवान के भक्तों के भय, रोग, चिन्ता मुक्ति का रहता है। इस अवसर पर धर्मध्वजा भी फहरायी गयी।

मेले में हुई जमकर खरीददारी

मंदिर परिसर में आयोजित मेले में हर वर्ग के लोगों के जमकर खरीददारी की तथा झूलों व चाट पकवानों का आनंद लिया। देर रात तक मेले व मंदिर में नागरिकों का आना-जाना लगा रहा। मेले में पुलिस प्रशासन की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था रही। वहीं नगर पालिका प्रशासन ने भी पूर्व में ही साफ-सफाई बिजली व्यवस्था आदि की थी। सिद्धी विनायक आरती मंडल के सदस्यों ने सभी
सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इनका रहा सक्रिय योगदान

आयोजन में किशन गुप्ता (सेठजी) संजय जैन, श्रवण व जय मिश्रा, अरविंद दुबे, आशीष सोनकिया, बुद्धि प्रसाद विश्वकर्मा, राहुल व रोहित मेहरा, पप्पू पटेल, अन्नीलाल प्रजापति, पवन नेमा, मोहित सराठे, सौरभ नोरिया, राजेश विश्वकर्मा, हर्षित व दीप विश्वकर्मा, संजय व योगराज महोबिया ने सक्रिय योगदान देकर सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News