खबरवाणी
आमला। एक सप्ताह से बंद नल जल व्यवस्था के चलते ग्रामीणों ने 1 घंटे पंचायत का किया घेराव
नल जल व्यवस्था प्रारंभ करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
आमला जनपद पंचायत आमला के अंतर्गत ग्राम पंचायत नांदपुर विगत एक सप्ताह से ग्राम की नल जल व्यवस्था पूर्ण रूप से बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत का किया घेराव कर पंचायत भवन पानी की किपी एवं बर्तन लेकर लेकर ग्राम पंचायत सरपंच के नाम ग्रामीणों ने नल जल व्यवस्था तत्काल पुनः प्रारंभ करने ग्रामीणों द्वारा लगभग 1 घंटे धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी की गई इसके बाद ग्राम पंचायत सरपंच के नाम सचिव को लिखित ज्ञापन सौंपा इसके बाद सचिव द्वारा तत्काल नल जल व्यवस्था प्रारंभ करने के आश्वासन की बात ग्रामीणों द्वारा धरना समाप्त किया गया
नल जल व्यवस्था के संबंध में ग्रामीणों ने खबरवाणी से की चर्चा
ग्राम में एक सप्ताह से नल जल व्यवस्था को लेकर को लेकर खबरवाणी में चर्चा में ग्रामीण, इंदर सिंह मानकर, संतोष पाल, विजय चौधरी, कमलेश बेडरे, रूपलाल राठौर द्वारा बताया कि एक सप्ताह से ग्राम की नल जल व्यवस्था पूर्ण रूप से बंद है जिसके चलते ग्रामीणों को लगभग दो किलोमीटर दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जिसको लेकर ग्राम पंचायत द्वारा किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसको लेकर कई बार शिकायती भी की जा चुकी है जिसको लेकर आज ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से ग्राम पंचायत के समक्ष पानी के बर्तन लेकर लगभग 1 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया गया इसके तुरंत बाद सचिव द्वारा नल जल व्यवस्था पुनः प्रारंभ करने केआश्वासन पर धरना प्रदर्शन खत्म किया गया है बंद व्यवस्था के संबंध में ग्रामीणों को ग्राम पंचायत द्वारा बताया जाता है कि बिजली बिल जमा ना होने के चलते नल जल कनेक्शन बिजली विभाग द्वारा काट दिया गया है
एक सप्ताह से बंद नल जल व्यवस्था को लेकर ग्राम पंचायत सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार
ग्राम पंचायत सचिव गुलाब पंडाग्रे द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा नल जल बिल जमा ना किए जाने के चलते ग्राम पंचायत द्वारा बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया गया था जिसके चलते बिजली विभाग द्वारा किए जल व्यवस्था लाइन बंद कर दी गई थी जिसके चलते हैं नल जल व्यवस्था बंद थी लेकिन विभागीय अधिकारी को पुनः कनेक्शन जोड़ने के लिए निवेदन किया गया है इसके बाद शाम तक बिजली व्यवस्था होना चालू होने के बाद ग्रामीणों को व्यवस्था जल्द ही प्रारंभ हो जाएगी
नल जल के बिजली कनेक्शन विच्छेद को लेकर विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार
बिजली विभाग जे ई विजय उईके द्वारा चर्चा में बताया कि ग्राम पंचायत को लंबे समय से नल जल बिजली बिल भुगतान के संबंध में बार-बार बोला गया था जिसके बाद भी ग्राम पंचायत नांदपुर द्वारा नल जल का भुगतान न किए जाने के चलते विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन विच्छेद किया गया था
नल जल व्यवस्था के संबंध ग्राम पंचायत सरपंच से प्राप्त जानकारी के अनुसार
ग्राम पंचायत सरपंच शीला जगदीश सोनपुरे द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा नल के बिलों का भुगतान समय पर न किए जाने के चलते हैं ग्राम पंचायत द्वारा बिल का भुगतान समय पर नहीं करने के कारण बिजली विभाग द्वारा नल जल की बिजली व्यवस्था बंद कर दी गई थी लेकिन बिजली विभाग की अधिकारी से चर्चा कर पुनः बिजली व्यवस्था प्रारंभ हो गई है आज शाम तक नल जल व्यवस्था पुनः प्रारंभ हो जाएगी





