शिवपुरी – रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला से उसके चचेरे भाइयों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने पहले उसे थप्पड़ मारे। डंडे-जूते से पीटा, फिर सड़क पर घसीटा। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। युवक के साथ आई महिला ने भी उसे चांटा मारा।
मामला नरवर कस्बे का है। पीड़ित महिला शनिवार को बकरियां चराने जंगल की ओर जा रही थी। रास्ते में उसे रमेश और जितेंद्र कुश्वाहा मिले। दोनों रिश्ते में महिला के चचेरे भाई हैं। अकेला पाकर दोनों की नीयत डोल गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटनाक्रम के बाद जब वह मामले की शिकायत दर्ज कराने थाने जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी और उसकी मां ने रोक लिया। उन्होंने उसे धमकाते हुए थाने जाने से मना किया। नहीं मानने पर फिर से सड़क पर पटक कर डंडे से पीटा। यही नहीं, आरोपी की मां ने भी उसे चांटे मारे। महिला को राहगीरों ने भी नहीं बचाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित रास्ता रोक कर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है






I blog often and I really appreciate your information.
This article has really peaked my interest. I will bookmark
your blog and keep checking for new details about once per week.
I subscribed to your RSS feed as well.
Here is my webpage: BAYAR4D
Nice points. The reward cycle at Hi88—casino promotions, slot hits, and weekly cashback—makes the platform more appealing than many alternatives.