US-Iran Ceasefire:अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ गई है। Pakistan खुद को इसका हीरो बता रहा है, वहीं Donald Trump ने साफ कह दिया—“असल मेहनत चीन ने की है”। मतलब पूरा खेल अब क्रेडिट लेने का बन गया है।
ट्रंप का बड़ा दावा – ‘चीन है असली खिलाड़ी’
AFP से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि China ने बैकडोर डिप्लोमेसी से ईरान को बातचीत के लिए मनाया। “ड्रैगन ने पूरा गेम सेट किया”—यानी असली कूटनीति चीन ने दिखाई, पाकिस्तान बस सामने दिख रहा है।
पाकिस्तान का दावा – हमने कराई सुलह
वहीं Shehbaz Sharif का कहना है कि उनकी लगातार बातचीत और अपील के बाद दोनों देश सीजफायर के लिए माने। उन्होंने X (ट्विटर) पर पोस्ट कर 2 हफ्ते की मोहलत और होरमुज स्ट्रेट खोलने की बात कही। “भाई हमने ही डील जमाई”—ऐसा पाकिस्तान का स्टैंड है।
सीजफायर की डिटेल – 2 हफ्ते का टाइम, आगे बातचीत
इस समझौते के तहत अमेरिका और Iran के बीच 2 हफ्ते तक लड़ाई रुकेगी। इस दौरान बातचीत पाकिस्तान में होने की संभावना है। साथ ही Strait of Hormuz को फिर से खोलने की तैयारी है, जिससे तेल सप्लाई नॉर्मल हो सके।
Read Also:मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ा फैसला: 5KG गैस सिलेंडर की सप्लाई होगी दोगुनी
असल सच्चाई क्या है? पर्दे के पीछे की कहानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन ने पर्दे के पीछे दबाव बनाकर हालात शांत करवाए। अमेरिका भी अब मान रहा है कि चीन की भूमिका अहम रही। “ऊपर से कोई और, अंदर से कोई और”—यही इंटरनेशनल पॉलिटिक्स का असली खेल है।





