Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Upcoming Cars in March: मार्च 2026 में कार मार्केट में धमाका, Duster से लेकर Sierra EV तक धुआंधार लॉन्च

By
On:

Upcoming Cars in March: अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो मार्च 2026 आपके लिए खास होने वाला है। इस महीने एक के बाद एक बड़े लॉन्च होने जा रहे हैं। पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक – हर सेगमेंट में नई गाड़ियां एंट्री मारेंगी। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट, जो कार प्रेमियों का दिल खुश कर देगी।

2026 Renault Duster की धमाकेदार वापसी

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में राज कर चुकी Renault Duster 17 मार्च को नए अवतार में लौट रही है। करीब चार साल बाद यह नाम फिर से भारतीय सड़कों पर दिखेगा।

नई डस्टर पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर होगी। इसमें डुअल डिजिटल डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। कीमत लगभग 10.50 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।

Skoda Kushaq Facelift में नए अपडेट

2021 में लॉन्च हुई Skoda Kushaq अब फेसलिफ्ट वर्जन में आ रही है। इसमें हल्के एक्सटीरियर बदलाव, नया LED लाइट सेटअप और अपडेटेड इंटीरियर देखने को मिलेगा।

फीचर्स की बात करें तो 10.1 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इंजन वही टर्बो पेट्रोल रहेगा, लेकिन छोटे इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा जा सकता है।

MG Hector Diesel की एंट्री

फेसलिफ्ट के बाद अब MG Hector और MG Hector Plus के डीजल वर्जन की एंट्री की तैयारी है। पहले सिर्फ पेट्रोल इंजन में लॉन्च हुए थे, लेकिन अब डीजल चाहने वालों के लिए खुशखबरी है।

इनमें 14 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते रहेंगे। डीजल वेरिएंट की कीमत का खुलासा जल्द हो सकता है।

Mercedes-Benz V-Class की लग्जरी वापसी

लक्जरी MPV सेगमेंट में Mercedes-Benz V-Class की वापसी होने जा रही है। 2022 में बंद हुई यह कार अब फेसलिफ्ट के साथ दोबारा आएगी।

ग्लोबल मॉडल में डुअल 12.3 इंच स्क्रीन, एम्बिएंट लाइटिंग और मसाज फंक्शन वाली कैप्टन सीट्स मिलती हैं। भारत में इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है।

Read Alao:Gold Silver Prices Live Updates: सोना ₹1.60 लाख के नीचे, चांदी भी फिसली – आज का ताज़ा भाव जान लें

Tata Sierra EV – इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नई हलचल

इलेक्ट्रिक कारों की रेस में Tata Sierra EV बड़ा धमाका करने वाली है। यह टाटा के नए Gen 2 Acti.ev प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।

कंपनी 500 किलोमीटर से ज्यादा रेंज का दावा कर रही है। इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और V2L जैसे EV फीचर्स मिल सकते हैं। शुरुआती कीमत करीब 15 लाख रुपये हो सकती है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News