खबरवाणी
विकसित भारत की आर्थिक नींव मजबूत करने वाला है केंद्रीय बजट 2026 – योगेश मेहता
वीबी–जी रामजी योजना और केंद्रीय बजट 2026 पर बुरहानपुर में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर द्वारा सोमवार को केंद्रीय बजट 2026 एवं वीबी–जी रामजी योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं मध्यप्रदेश इंडस्ट्रीज ऑफ एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष श्री योगेश मेहता ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज जी माने , विधायक मंजू राजेंद्र दादू , शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी, जनपद अध्यक्ष प्रदीप पाटिल बुरहानपुर, टैक्स एसोसिएशन के पंकज सोमेया ,महामंत्री चिंतामन महाजन , संजय जी जाधव, ईश्वर जी चौहान मंचासिन थे।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज जी माने ने देते हुवे बताया कि केंद्रीय बजट 2026, 27 देश की आम जनता के विश्वास पर खरा उतरा हे । विभिन्न सेक्टरों में देशभर से प्राप्त सुझाओ ओर उसी के आधार पर बजट बनाया गया हे। जो कि सर्वस्पर्शी , सर्वव्यापी होकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मिल का पत्थर साबी होगा। आज की कार्यशाला में शामिल हमारे वरिष्ठ मार्गदर्शक इस विषय पर विस्तार पूर्वक अपनी बात रखेंगे।
कार्यशाला में प्रमुख वक्ता मध्यप्रदेश भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ आयोजक श्री योगेश मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 देश को आर्थिक आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की दिशा में आगे ले जाने वाला बजट है। यह बजट उद्योग, निवेश और रोजगार सृजन को नई गति देगा तथा विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि बजट में एमएसएमई ग्रोथ फंड, विनिर्माण क्षेत्र में रिफॉर्म, लॉजिस्टिक्स लागत में कमी, टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास जैसे प्रावधान मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और व्यापार–उद्योग को मजबूती मिलेगी। श्री मेहता ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत की स्पष्ट रूपरेखा है, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा।
विकसित भारत की नींव गांव, गरीब, किसान और मध्यम वर्ग से मजबूत हो रही है – अर्चना चिटनिस
कार्यशाला को विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनसे गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि वीबी–जी रामजी योजना केवल रोजगार की योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। कांग्रेस द्वारा इस योजना को लेकर समाज में भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि इस योजना के अंतर्गत मजदूरों के अधिकारों को पहले से अधिक सुरक्षित किया गया है।
उन्होंने बताया कि योजना में अब 125 दिन रोजगार की गारंटी दी जा रही है तथा रोजगार उपलब्ध न होने की स्थिति में भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है। इससे ग्रामीण मजदूरों, किसानों और खेतिहर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और गांवों की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।
कार्यशाला में नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू एवं टैक्सबार एसोसिएशन के श्री पंकज जी सोमैया ने भी केंद्रित बजट एवंगिबी जी रामजी बिल को लेकर सारगर्भित रूप से अपनी बात उपस्थित के समक्ष रखी।
कार्यकर्ताओं से योजनाओं का संदेश घर-घर पहुंचाने का आह्वान
कार्यशाला के समापन पर वक्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्रीय बजट 2026 एवं वीबी–जी रामजी योजना की सही जानकारी गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं, ताकि जनता तक सच्चाई पहुंचे और भ्रम का प्रभावी उत्तर दिया जा सके।
उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुलाबचंद पूर्वे ने देते हुवे बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज जी माने, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी, नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू, शाहपुर परिषद अध्यक्षप्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी , जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल , टैक्सबार एसोसिएशन पदाधिकारी पंकज सोमैया, पूर्व महापौर अतुल भाई पटेल, पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष श्री जयंती भाई नवलखे, जिला महामंत्री चिंतामन जी महाजन, संजय जी जाधव, ईश्वर जी चौहान, टेक्सटाइल्स संगठन के नाम सुरेश लखोटिया, आनंद सिंघानिया, धर्मेंद्र पुरोहित, वेदांत मित्तल, पवन, रवि गुप्ता, राजेश सेठिया, योगेश चौक से, विजय राठौर, आस्था राय, राजू शिवहरे, योगेश चौकसे, अरुण पाटिल, रुद्रेश्वर हिंडोले, संभा जी सागरे, मंडल अध्यक्ष चिंटू राठौर, रवि काकडे, खकनार जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नीलेश चौकसे आकाश राखोंडे,महेंद्र जोगी, अर्चना योगेश पाटिल, प्रदीप कसेरा, सुनील वाघे, कारण प्रजापति, प्रदीप कुशवाह, प्रकाश लाड, नितिन महाजन,किशोर पाटिल, आनन्द यादव, राजेंद्र सिंह ठाकुर, संदीप परिहार,दीपक महाजन, गोपाल चौधरी, प्रशांत पाटिल, रविंद्र गावड़े, आकाश चौधरी सहित भारी संख्या में भाजपा जिला कार्यकारिणी, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारीगण, शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति, व्यापारी, टैक्सबार एसोसिएशन के पदाधिकारी ,इलेक्ट्रॉनिक,बुद्धिजीवी, सराफा व्यापारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित थे।
संलग्न, फोटो,






