Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

By
Last updated:

खबरवाणी

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। क्षेत्र में सोमवार का दिन और रात हादसों के नाम रहा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई इससे नगर में शोक का माहौल है।
सोमवार रात करीब 11 बजे स्टेट हाईवे-43 बैतूल–परासिया मार्ग पर कालीमाई और राजीव चौक तिगड्डे के बीच हुई। तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डब्ल्यूसीएल कर्मचारी रवि उर्फ चंदन बिहारे निवासी शोभापुर कालोनी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि वे पाथाखेडा से अपने घर लौट रहे थे।
दूसरी घटना सोमवार दिन में सारणी–आमला मार्ग पर सामने आई, जहां सारणी निवासी प्रेमलाल 63 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में भी बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
दोनों हादसों के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, जिस पर सख्ती से नियंत्रण की आवश्यकता है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News