Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई

By
On:

खबरवाणी

दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई

खेल जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है

आमला

खेल कूद को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से सेन्ट थॉमस मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय खेल उतसव का शुभारंभ स्कूल प्राचार्य . कोसी थॉमस मैनेजर मेलविन विल्सन की प्रमुख उपस्थिति में हुआ । वही प्राचार्य ने कहा कि जीवन में खेल का महत्व संजीवनी के समान होता हैं खेल उत्सव में विभिन्न खेल विधाओं का सफलतम आगाज हुआ । छोटी से बड़ी प्रतिभागियों ने अपनी ऊर्जा एवं उत्साह के साथ प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का खेल मैदान पर आगाज किया गया । ग़ौरतलब हो कि विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पूर्व में भी ब्लाक ‘ जिला एवं प्रादेशिक स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय सहित स्कूल के नाम को रोशन करने में कोई कोर कसर नही छोड़ी । 400 मी दौड से लेकर व्हालीवाल बैडमिंटन स्लो रेस गोला फैंक भाला फैक प्रतियोगिताओं के साथ – साथ स्लो साईकिल रेस – वाटर संतुलन रिले रेस शतरंज कैरम टेबल टेनिस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । 

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में महेश गावीत ‘ सीजू जॉन अजी सर सराटकर सर सहित तमाम शिक्षक . शिक्षिकाओं ने विशेष सहयोग प्रदान किया वही पूरी प्रतियोगिताओं को आवाज से संवारने का सफल संचालन राहुल अम्बेडकर ने किया वही आभार मैनेजर मेल्विन विल्सन ने माना ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News