खबरवाणी
महाशिवरात्रि पर त्रिशूल यात्रा निकालकर किया त्रिशूल अर्पित
मुलताई। पवित्र नगरी में महाशिव रात्रि के अवसर पर बैतूल रोड स्थित साईं बाबा मंदिर से त्रिशूल यात्रा निकालकर मासोद रोड स्थित मरही माता मंदिर में त्रिशूल अर्पित किया गया। इस अवसर पर नगर के हिन्दू संगठनों द्वारा मंगलवार बाजार स्थित साईं मंदिर परिसर में विधि विधान से त्रिशूल की पूजा अर्चना की गईं, वहीं भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। जिसके बाद बाजे गाजे के साथ भगवान भोलेनाथ की भजनो पर झूमते हुए श्रद्धालुओं भगवान भोलेनाथ सहित अन्य देवी देवताओं की आकर्षक झाकियों की साथ पैदल त्रिशूल यात्रा निकाली गईं। त्रिशूल यात्रा बैतूल रोड से बसस्टैंड, थानारोड होते हुए मुख्य मार्ग से होते हुए मासोद नाका होते हुए मरही माता मंदिर पहुंची, जहाँ पूजा अर्चना कर त्रिशूल अर्पित किया गया। इस अवसर पर मरही माता सेवा समिति द्वारा भंडारा प्रसादी का आयोजन किया, जिसमे सैकड़ो श्रद्धालुओं द्वारा भंडारा प्रसादी ग्रहण की।
शिवालयो में उमड़ी भीड़, जगह जगह हुए भंडारे
पवित्र नगरी में महा शिवरात्रि के अवसर पर रविवार सुबह से ताप्ती तट सहित नगर में स्थित शिवालयों में भीड़ दिखाई दी,ताप्ती तट स्थित तप्तेश्वर शिव मंदिर सहित चिंतेश्वर शिवमन्दिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पूजन एवं दर्शन करने वालों की लाइन लगी दिखाई दी। वहीं नगर के सभी शिव मंदिरो सहित ताप्ती तट पर श्रद्धालुओं भारी भीड़ दिखाई दी। जिसके बाद शाम होते ही ताप्ती तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ बड़ गईं जो रात्रि 10 बजे तक जारी रही। इस अवसर पर नगर में बैतूलरोड, बस स्टैंड, मरही माता मंदिर एवं अन्य स्थानों पर भंडारा प्रसादी वितरित की गई।





