खबरवाणी
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित
बुरहानपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुरहानपुर माली समाज द्वारा भैरव बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले एवं क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर शहर के गणमान्य नागरिकों एवं समाजजनों ने पूजा-अर्चना कर पुष्पहार अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान सभा स्थल पर आयोजित मंचीय कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्तियों—माधुरी पटेल, गजानन महाजन, मनोज माने, अनिल भोसले, गजेंद्र पाटील, रिंकू टॉक, मुन्ना यादव एवं प्रभाकर चौधरी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन, उनके सामाजिक कार्यों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सातव द्वारा किया गया, जबकि अंत में सुधाकर महाजन ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और सभी ने महात्मा फुले के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।





