Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जनजाति गौरव यात्रा भैंसदेही पहुंची जगह-जगह हुआ स्वागत

By
On:

खबरवाणी

जनजाति गौरव यात्रा भैंसदेही पहुंची जगह-जगह हुआ स्वागत

भैंसदेही – जनजाति गौरव यात्रा बुधवार को भैंसदेही नगर पहुंची । भगवान बिरसा मुंडा की 150 की जयंती के निमित्त निकाली जा रही इस यात्रा का भाजपा नगर मंडल के चिचोली, भैंसदेही, बड़गांव सहित जगह-जगह स्वागत किया गया । विधायक महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में निकाली जा रही है यात्रा भगवान बिरसा मुंडा की गौरव गाथा जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एलसीडी के माध्यम से रथ में जनजातीय नायकों की वीर गाथा दिखाई जा रही है ।इस दौरान विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने भैंसदेही नगर में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण नमन किया एवं शहीद स्मारक वह भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके उपरांत रथ यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए ग्राम बड़गाँव पहुँची ।

ग्राम बड़गांव में श्री चौहान ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय बताते हुए कहां की हमारे जनजाति वीर योद्धाओं का देश की आजादी मैं महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

लेकिन पूर्व की सरकारों ने इसको भुला दिया था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ऐसे क्रांतिकारी को सम्मान देने का कार्य किया है उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बैतूल मुख्यालय पर मनाई जाएगी आप सभी ग्रामवासी क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में इस जयंती में शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे एवं जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर जनजाति मोर्चे के अध्यक्ष सीताराम चढ़ोकार में भी ने भी भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय संघर्ष योगदान को याद किया । कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य ऋषभदास सावरकर, शिवदयाल आजाद पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश पाल, बाबूलाल राठौर, विनोद सोनी पूजा ढढोरे,अधिवक्ता संजय तिवारी , पूर्व महामंत्री मारुति बारस्कर,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सोनू सुनील भलावी पूर्व मंडल अध्यक्ष वासुदेव घोटे,बंटी आर्य, बूथ अध्यक्ष शंकर मुंडे,संजय येवले, ददन ठाकुर , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष पाल ,दिनेश कोसे, योगेश डागोर स्वदेश सरकार, पवन लोखंडे शुभम वरुकुले राजा कड़वे, पीयूष वाघमारे, अंकित राजुरकर, हिमांशु राठौर सुरेश येवले,प्रकाश भक्ते,दिलीप घुमारे सहित प्रशासनिक अमला मौजूद था ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News