Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अंधेरे में सफर मजबूरी, पंचवटीमार्ग चीखना नाला से मोक्षधाम तक स्ट्रीट लाइट और चौड़ी पुलिया की मांग

By
On:

संध्या दैनिक खबरवाणी बैतूल

आमला। नगर के पंचवटी हनुमान मंदिर से मोक्ष धाम बांदा रोड पर जाने वाले मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने से लोगों को रात्रि में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोक्ष धाम से शाम को वापस लौटते समय अंधेरा होने के कारण श्रद्धालु और राहगीर असुरक्षा महसूस करते हैं।
किसान संतोष राठौर ने बताया कि
यह मार्ग शॉर्टकट होने के कारण बोडखी से होते हुए पंचवटी मार्ग रतेडा रोड से जुड़ता है, जिससे यहां मोटरसाइकिल और चौपहिया वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। रात्रि में भी बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं, लेकिन अंधेरा रहने से दुर्घटना और अन्य घटनाओं का भय बना रहता है।

इसी मार्ग पर चिखनानाला की पुलिया भी संकरी होने से यातायात में दिक्कत आती है। प्रशासन को धयान देना चाहिए की मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराई जाए और चिखनानाला की पुलिया को चौड़ा किया जाए, जिससे आमजन को सुविधा और सुरक्षा मिल सके।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News