Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Tractor Of 1988 – 35 साल पुराना ट्रैक्टर देख आनंद महिंद्रा हुए खुश, अब तक है सलामत   

By
On:

Tractor Of 1988सोशल मीडिया आज एक ऐसा जरिया बन चुका है जहाँ पर आए दिन कुछ न कुछ रोचक और नए तथ्य सामने आते रहते हैं। दरअसल इन दिनों एक ट्रैंड इंटरनेट पर चल रहा है जिसमे पुराने चीज़ों के बिल और पुरानी चीज़े इंटरनेट पर यूज़र द्वारा शेयर किया जा रहा है।

इसी कड़ी में अब 35 साल पुराने एक ट्रेक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है जिससे की खेत में काम किया जा रहा है। इसे सलामत देख देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी काफी खुश हुए और उन्होंने इस वीडियो को अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है।  

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैक्टर अपनी ट्रोली के साथ कच्ची सड़क पर जा रहा है. ट्रैक्टर की ट्रॉली पर गन्ने लदे हुए हैं. इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है. साथ ही साथ इस ट्रैक्टर के बारे में उन्होंने कहा है कि ट्रैक्टर सच्चा साथी है। 

सलामत है अब तक ट्रेक्टर | Tractor Of 1988 

दरअसल, बाला देवकते नाम के शख्स ने इस ट्रैक्ट का वीडियो शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है. जानकारी में उन्होंने लिखा है- ये ट्रैक्टर 1988 से इनके साथ मौजूद है. इसकी हालत बिल्कुल सही है. अभी ये गन्ने की ढुलाई कर रहा है. करीब 35 साल से ये ट्रैक्टर साथ में है.

वीडियो देखने के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा ने कहा- हमें बहुत खुशी है कि हमारे ट्रैक्टर बहुत ही लंबे दिनों तक चलते हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो | Tractor Of 1988 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है. जानकारी के मुताबिक, इस वीडियो को 50 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं |

Source – Internet 

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News