Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

TMKOC Ke Sodhi : महीने भर बाद घर लौटे गुरुचरण सिंह का कुछ ऐसा नजर आया हुलिया 

By
On:

चेहरे पर थकावट, बढ़ी हुई सफ़ेद दाढ़ी 

TMKOC Ke Sodhi – “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के निर्माता और अभिनेता गुरुचरण सिंह जिन्हें 22 अप्रैल से लापता थे, उनके पिता ने दिल्ली पुलिस में गुमशुदगी की एफआईआर भी दर्ज कराई थी। लेकिन, हाल ही में लगभग 25 दिनों बाद वह अपने घर लौट आए हैं। इस खबर से गुरुचरण सिंह के फैंस बहुत खुश हैं।

धार्मिक यात्रा पर जाने का लिया था निर्णय | TMKOC Ke Sodhi 

गुरुचरण सिंह ने घर लौटने के बाद बताया कि उन्होंने एक धार्मिक यात्रा पर जाने का निर्णय लिया था। उनके मन में दुनियादारी से भरा हुआ था, जिसके कारण वह बिना किसी को कुछ बताए यात्रा पर निकल गए थे। यात्रा के दौरान उन्होंने कुछ समय अमृतसर और बाद में लुधियाना में व्यतीत किया।

कई शहरों के गुरुद्वारों में भी रुके | TMKOC Ke Sodhi

सोढ़ी कई शहरों के गुरुद्वारों में भी रुके, लेकिन जब उन्हें यह अहसास हुआ कि अब घर वापस जाना चाहिए, तो उन्होंने तुरंत यात्रा को समाप्त किया और घर लौट आए।

Photo Courtesy – Internet

गुरुचरण सिंह के फैंस इस खुशखबरी से खुश हैं और उनके लौटने के साथ ही उनकी परिवारिक स्थिति भी ठीक हो गई है।
गुरुचरण सिंह की पहली झलक सामने आई है, जिसे देख उनके फैंस उदास नजर आ रहे हैं। तस्वीर में गुरुचरण सिंह काली टी-शर्ट पहने धारीदार पगड़ी बांधे एक पुलिसकर्मी के साथ खड़े होकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी दाढ़ी काफी बढ़ी और पकी हुई नजर आ रही है। इस दौरान उनके चेहरे पर भी काफी थकान दिख रही है। गुरुचरण सिंह के इस हालात को देखकर उनके फैंस अफसोस जता रहे हैं।

गुरुचरण चरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे, लेकिन 26 अप्रैल को पता चला कि वह शहर पहुंचे ही नहीं। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था, लेकिन उसके बाद उनकी कोई स्थिति का पता नहीं चला। इसके बाद उनके पिता ने पालम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी, जिसके बाद कई नए सुराग मिले थे, लेकिन इसके बाद भी उनके बारे में कुछ भी पता नहीं चला।

लेकिन अब फाइनली वह घर लौट आए हैं, जिसकी वजह से उनका पूरा परिवार और फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

Source Internet
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News