खबरवाणी
मुलताई के 3 भाजपाइयों ने भोपाल मे लिया पं दीनदयाल उपाध्याय वक्ता प्रशिक्षण
मुलताई। मुलताई के भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी साबले भोपाल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रांतीय वक्ता प्रशिक्षण में शामिल हुए l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण उद्घाटन सत्र को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा संबोधित किया गया l भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार के नेतृत्व में मुलताई विधानसभा क्षेत्र के तीनो पदाधिकारियो ने भोपाल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय वक्ता प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने भाजपा का इतिहास एवं विकास, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी साबले ने एआई एवं आईटी सोशल मीडिया विषय पर प्रशिक्षण प्राप्त किया l उक्त प्रशिक्षण लेकर आए तीनो वक्ता बैतूल जिले के अन्य मंडलों एवं जिले के बाहर भी जाकर प्रशिक्षण देंगे। संपूर्ण मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओ क़े साथ ही मुलताई विधानसभा में 14 मार्च से 14 अप्रैल तक उक्त प्रशिक्षण संपन्न की जाएगे l उक्त प्रशिक्षण लेकर आए भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे एवं महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी साबले जिले के अन्य मंडलों अथवा जिले के बाहर प्रशिक्षण देंगे l उक्त भाजपा पदाधिकारियों को विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, भाजपा जिला मंत्री लता प्रमोद धोटे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, दुनावा मंडल अध्यक्ष अमित पवार, प्रभात पट्टन मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़, मासोद मंडल अध्यक्ष विजय घोडकी, साइखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजेश हिगवे सहित मुलताई विधानसभा के सभी पदाधिकारियो जनप्रतिनिधियो एंव समस्त कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।





