खबरवाणी
कार्तिक पूर्णिमा पर ताप्ती सरोवर में हजारों श्रृद्वालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी
ब्रम्हमुहूर्त से ही सरोवर में स्नान करने वालो की उमडी भीड़
मुलताई। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र नगरी स्थित ताप्ती सरोवर में बुधवार को हजारों श्रृद्वालुओं द्वारा आस्था की डूबकी लगाकर पुण्यलाभ अर्जित किया। ताप्ती सरोवर में स्नान करने के लिए रात्रि से ही श्रृद्वालुओं का मुलताई आना प्रांरभ हो गया था। बडी संख्या में श्रृद्वालु रात्रि में ही मुलताई पहुचें एवं ब्रम्हमुहूर्त से ताप्ती सरोवर में स्नान कर ताप्ती तट स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया । ताप्ती सरोवर में स्नान करने वालो का सिलसिला शाम तक चलता रहा। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर ताप्ती सरोवर में स्नान कर दीपदान करने से पुण्यफल प्राप्त होता है। जिसको लेकर श्रृद्वालु बड़ी संख्या में मुलताई पहुचें एवं ताप्ती सरोवर में डूबकी लगाकर सरोवर में दीपदान किया। इस दौरान नगर पालिका द्वारा ताप्ती सरोवर के घाटो पर चेंन एवं रस्सी बांधकर स्नान करने वाले लोगों के लिए व्यवस्था की गई थी। वहीं महिलाओं के लिए घाटों पर कनात लगाकर चेजिंग रूम बनाए गए थे। वही सुरक्षा की द्वष्टि से ताप्ती तट पर पुलिस बल द्वारा माकूल व्यवस्था की गई।
ग्यारह हजार से अधिक दीप जलाकर ताप्ती सरोवर के घाटो को किया रोशन
सुर्यपूत्री मॉं ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा मॉं ताप्ती उदगम सरोवर के चारो ओर घाटो पर शाम साढ़े 5 बजे से 11 हजार से अधिक दीप जलाकर ताप्ती तट को जगमग कर दिया । सरोवर के चारो ओर दीप जलने से सरोवर की छटा देखते ही बन रही थी। इसके बाद न्यास द्वारा शाम साढ़े 7 बजे से महाआरती की गई। जिसमें सैकडों श्रृद्वालुओं द्वारा मॉं ताप्ती की आरती कर पुण्यलाभ अर्जित किया।
जगह जगह स्टाल लगाकर किया भंडारा प्रसादी वितरित
कार्तिक पूर्णिमा पर नगर में आए श्रृद्वालुओं को खाने पीने की कोई परेशानी ना हो इस बात को द्वष्टिगत रखते हुए नगर के श्रृद्वालुओं द्वारा जगह जगह पर स्टाल लगाकर भंडारा एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया । वहीं तहसील गेट के सामनें तहसील परिवार द्वारा भंडारा प्रसादी वितरित की । इसके अलावा नगर में महाकाली मंदिर,नागपुर रोड, मासोद रोड, रेल्वे स्टेशन रोड सहित अन्य क्षेत्रो में भंडारा प्रसादी वितरित की।





