Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Theif : चोरों ने चुराए सुनहरे पल

By
On:

बाईक समेत सामान पर किया हाथ साफ, तीन स्थानों पर चोरी होने से नागरिकों में दहशत

सारनी – प्रत्येक व्यक्ति की जिंदगी में शादी का एक पल ऐसा होता है जिसका उसे हरदम इंतजार रहता है। यही वह पल होता है जिसे वह जब-जब बातें होती है एलबम और वीडियो सीडी देखकर सुनहरे पलों को देखकर अपने मित्रों, शुभचिंतकों, परिजनों के साथ ताजा कर लेता है। बीती रात्रि में चोरों ने इन सुनहरों पलों को भी चोरी कर लिया। मसलन फोटोग्राफर की दुकान में चोरी कर चोरों ने हार्डडिस्क सहित सभी सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा एक बाईक सहित सूने आवास में सेंध लगाते हुए आभूषण सहित जो भी मिला उसे लेकर रफू चक्कर हो गए। तीन चोरी की वारदात से नागरिकों में दहशत व्याप्त हो गई है।

तीन जगह की चोरी

शोभापुर कालोनी के वेकोलि आवास क्रमांक 759 और 2280 सहित वर्षा फोटो स्टुडियो मे 22 मई की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखो के सामान के साथ दुपहिया वाहन लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। मकान मालिकों ने बताया की जरूरी काम से बाहर गये थे और जब 24 मई को जब वापस लोटे तो देखा की ताला टूटा हुआ था। घर का सामान अस्त-व्यस्त पूरे घर में बिखरा पड़ा हुआ था जिसे देखकर तत्काल स्थानीय पुलिस प्रबंधन की दी जहाँ पुलिस ने घटना स्थल पर पहूचकर छानबीन शुरू कर दी है।

बाईक सहित चोरी किए सुनहरे पल

चोरों ने शोभापुर कालोनी के वेकोलि आवास क्रमांक 759 में राजेश हारोडे के घर का ताला तोड़ा लेकिन कीमती समान नहीं मिला तो चोरों ने दुपहिया वाहन क्रमांक एमपी 48 एमएच 5513 को ही ले गए। इधर शोभापुर कालोनी के शक्ति नगर में स्थित फोटो स्टुडियो पर भी चोरो ने हाथ साफ कर दिया बताया जा रहा है की वर्षा फोटो स्टुडियो के संचालक लोगो के शादि विवाह के आर्डर लेते आ रहे है। जिसके कारण इन दिनों चल रही वैवाहिक समारोह मे दुल्हा-दुल्हन सहित कई सामाजिक कार्यकर्मों की शूंटिग वाले कैमरे सहित कार्यक्रमो को संग्रहित करने वाली हार्ड डिस्क पर भी चोरों हाथ साफ कर दिया।

आभूषण-बर्तन पर किया हाथ साफ

वहीं वेकोलि आवास क्रमांक 2280 में भी चोरो ने सोने के गहने सहित घरेलू बर्तन लेकर फरार हो गए। मकान मालिक नरेन्द्र सूर्यवंशी ने बताया की घर मे ताला लगाकर जरूरी कार्य से भोपाल गए थे। वापस आने पर देखा मकान का ताला टूटा हुआ है। जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस प्रबधंन को दी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन चालू कर दी है। मकान मालिक का कहना है की चोरो द्वारा सोने के कान के झूमके, मंगलसूत्र, ताँबे की गुंड और बच्चों की गूल्लक पर हाथ साफ कर दिया।

इनका कहना…

चोरी की घटनाओं की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस जांच कर रही है। चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा।

राहुल रघुवंशी, चौकी प्रभारी, पाथाखेड़ा

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “Theif : चोरों ने चुराए सुनहरे पल”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News