Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जलाराम मंदिर मे हुई दिनदहाड़े चोरी,2 मंदिरो के तोडे ताले

By
On:

खबरवाणी

जलाराम मंदिर मे हुई दिनदहाड़े चोरी,2 मंदिरो के तोडे ताले

मुलताई। नगर से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर 12 बजे के लगभग चोरों ने जलाराम मंदिर परिसर मे स्थित दोनों मंदिरों को अपना निशाना बनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर चोर द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर अंदर राखी दान पेटियों पर हाथ साफ किया गया। दोपहर बाद मोहल्ले में रहने वाली एक महिला दर्शन के लिए मंदिर पहुंची तो उसने देखा गया कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और दोनों मंदिर में रखी दान पेटी टूटी हुई है,पेटी के पास कुछ चिल्लर पड़ी हुई है इसके बाद महिला ने घटना की जानकारी मोहल्ले के अन्य व्यक्तियों को दी गई। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद जानकारी हुई की दोपहर 12 बजे करीब चोर द्वारा दोनों मंदिर का ताला तोड़ पेटी में रखी राशि निकालकर ले गई है। मंदिर ट्रस्टी द्वारा जानकारी दी गई कि प्रतिवर्ष जलाराम जन्मोत्सव के दौरान उक्त पेटी खोलकर राशि निकाली जाती है इस वर्ष जलाराम महोत्सव पर उक्त पेटी राशि निकालने के बाद रखी गई थी,जिसके बाद से अभी तक की राशि उक्त दान पेटी में थी पेटी से करीब 25-30 हजार रुपए चोरी होना बताया जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News