खबरवाणी
सिविल लाइन में कोर्ट के भृत्य के सूने घर पर चोरी
मुलताई। नगर के सिविल लाइन में निवास करने वाले भैसदेही के कोर्ट में पदस्थ भृत्य के सूने आवास में अज्ञात चोरो द्वारा धावा बोलकर सोने, चांदी के आभूषण सहित करीब 90 हजार रूपए नगद चोरी कर लिए । घटना की लिखित शिकायत भृत्य निलेश सार्वे द्वारा थाने में की है। निलेश सार्वे द्वारा थाने में की गई रिपोर्ट में बताया कि मुलताई के सिविल लाइन में उसे शासकीय आवास आवंटित हुआ था। करीब 3 माह पहले उसका ट्रासंफर अपर जिला न्यायालय भैसदेही में हो जाने से वो 3 माह से भैसदेही में कार्यरत है तथा मुलताई वह अपनी माता के साथ निवास करता है। बीते कल सोमवार एवं मंगलवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरो द्वारा उसके घर में घुसकर सामान चोरी कर लिया । उसे पडोसियों द्वारा सूचना देने पर वह दोपहर 2 बजे मुलताई पहुचा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। पंलग पेटी का पूरा सामान एवं आलमारी का सामान बिखरा हुआ था तथा काले रंग की अटेची में रखे कार्यालय के दस्तावेज बैंक पासबुक, माता के पेंशन कागज, आधार कार्ड , पेन कार्ड, पुत्र की अंकसूची, गैस कनेक्शन के कागज रखे हुए थे। वही लोहे के पेटी में उसकी मा के जेवर सोने का बड़ा एवं छोटा मंगलसुत्र, सोने के 3 जोडी झुमके, सोने की अंगुठी, चांदी की 2 जोड बिछिया, चांदी के 5 सिक्के, चांदी का एक कमर पटटा, चांदी की 3 जोड पायल, एवं करीब 90 हजार नकद रूपए अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिए। पुलिस द्वारा मामला जांच में लिया गया है।





