Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

केंद्रीय बजट भारत को विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करेगा.श्री गजेन्द्र पटेल

By
On:

खबरवाणी

केंद्रीय बजट भारत को विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करेगा.श्री गजेन्द्र पटेल

बुरहानपुर। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केन्द्रिय बजट 2025,26 को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया । इस पत्रकार वार्ता को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री एवं खरगोन लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल ने संबोधित करते हुवे कहा कि केंद्रीय बजट 2026.27 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कहा की गरीब, युवा,नारी शक्ति और अन्नदाता के साथ मध्यम वर्गए उद्यमियों और हर वर्ग के कल्याण व शक्तिकरण के लिए प्रावधान किए गए हैं। केंद्रीय बजट सिर्फ बजट नहीं है, यह विकसित भारत और

आत्मनिर्भर भारत का विजन डॉक्यूमेंट है।

यह आने वाले वर्षों में भारत की दिशा तय करने वाला बजट सिद्ध होगा। यह सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी बजट है। बजट में तीन कर्तव्यों.आर्थिक विकास, जन.आकांक्षाओं की पूर्ति और सबका साथ, सबका विकास की परिकल्पना को साकार किया गया है। बजट में रिफॉम, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। केन्द्रीय बजट में राजकोषीय घाटा को 4.5 प्रतिशत से घटाकर 4.3 प्रतिशत तक लाने का रोडमैप तैयार किया है। देश के कुल कर्ज को जीडीपी के 56 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत तक लाने की भी योजना है। बजट में 7 हाई.स्पीड कॉरिडोर्स के निर्माण और 12.2 लाख करोड़ के कैपिटल एक्सपेंडिचर का प्रावधान किया गया है। सेमीकंडक्टर मिशन के लिए निवेश राशि को 22,500 करोड़ से बढ़ाकर 40,000 करोड़ करने का प्रस्ताव है।उन्होंने कहा कि इस बजट से मध्यप्रदेश को भी व्यापक लाभ होगा और यह बजट वर्ष 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज जी माने, विधायक मंजू राजेंद्र दादू ,जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को , महापौर श्रीमति माधुरी अतुल पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल,महामंत्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान एवं संजय जी जाधव , पूर्व महापौर अनिलभाऊ भोसले मंचासिन थे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज जी माने ने पत्रकारवार्ता को लेकर केन्द्रिय सरकार के बजट को गरीब ,किसान ,युवा महिला ,मध्यम वर्ग और उद्यमीयों के लिए सशक्त्तिकरण का बजट बताया।
भारतीय जनता पार्टी जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं खरगोन सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने केन्द्रिय बजट पर विस्तार से जानकारी देते हुवे बताया कि भारत सरकार का बजट सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी होकर आम जन की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। यह बजट भारत को दुनिया की तीसरी शक्ति बनाने वाला बजट हैे। वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाने वाला यह बजट दुनिया में छाई मंदी के दौर में भी तेजी से आगे बढ़ते भारत की शक्ति को प्रदर्शित करता है। केंद्रीय बजट मध्यप्रदेश के आर्थिक.औद्योगिक और सामाजिक विकास का ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगा। पूंजीगत व्यय में वृद्धि, शहरों के विकास व लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम का विकास प्रदेश के लिए वरदान बनेगा। यह बजट सतत आर्थिक विकास के साथ जनअपेक्षाओं को पूरा करने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने समय.समय पर अपने निर्णयों से देश को सशक्त बनाने के साथ दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया है। इस बजट के माध्यम से उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ अलग.अलग क्षेत्रों में रोजगार के अनेक अवसर पैदा होंगे। यह केंद्रीय बजट सभी वर्गों की आशा.आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उन्हें सशक्त बनाने में निर्णायक सिद्ध होगा।
सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने कहा कि केन्द्र सरकार का 13 वांॅ और केन्द्रिय वित्त मंत्री निर्मला सितारमण के द्वारा प्रस्तुत किया गया यह 9वॉ बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को स्पष्ट करता हुवा, भारत के विकास को तेजी से आगे बढाने वाला बजट है। उन्होने कहा कि यह विकसीत भारत और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विजन है। इससे अर्थव्यवस्था को गती मिलने के साथ ही महिलाओं की गरीमा, सुरक्षा,स्वावलंबन,नेतृत्व क्षमता को बढायेगा,तथा युवाओं को रोजगार के अवसर सृजन करेगा। आपने कहा कि युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के लिए बजट में व्यापक अवसर है। 15 हजार माध्यमिक विद्यालयोंं एवं 500 महाविद्यालयों में एवीजीसी कन्टेन्ट क्रियेटर लेब की स्थापना रचनात्मकता को बढाया देगी। एमएसएमई ग्रोथ फंड के लिए 10 हजार करोड का आवंटन,युवा उद्यमियों को संबल प्रदान करेगा। उन्होने बताया कि बजट कृषि के साथ अर्थव्यवस्था की रीढ को मजबुत करने वाला है। किसानो के लिए किसानो की आय बढाने वाला बजट आधुनिक बनाने वाला होकर अत्यन्त सकारात्मक है ।
भारत में सेमी कंडक्टर निर्माणपर सरकार का पुरा जोर है, सरकार ने सेमी कंडक्टर को बढाया देने के लिए 22,500 करोड रूपए निवेश किया है। अब इसे 40 हजार करोड करने का प्रस्ताव लिया गया है। 30 रासायनिक पार्को का निर्माण ,केन्सर की 17 दवाओं के मुल्य में भारी कमी, ईकामर्स निर्यातको के लिए कुरियर ेके माध्यम से निर्यात को 10 लाख रूपए की सिमा को समाप्त कर शुल्क स्थग्रन 15 से बढाकर 20 दिन किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट तात्कालिक प्रभाव से अधिक अगले 10.20 वर्षों में भारत की दिशा तय करने वाला है। यह बजट सशक्त भारत की नींव को और मजबूती प्रदान करेगा। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को सशक्त बनाने के साथ दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया है।भारत को आत्मनिर्भर बनानेए देशवासियों के कल्याण और मध्यम वर्ग को राहत देने वाले इस क्रांतिकारी बजट के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का मध्यप्रदेशवासियों की ओर से बहुत.बहुत आभार व्यक्त करता हूं।
सांसद श्री पटेल ने बजट में बुरहानपुर में टेक्सटाईल्स पार्क की स्थापना एवं उद्योगो के लिए बजट में योजना बनाई है। बंद मिलो के लिए प्रावधान एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर पुरा जोर दिया गया है। ,आपने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में बजट को बडाया गयाहै। वही जहाज निर्माण के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता को ध्यान में रखते कईप्रावधन किए गए है। इस अवसर पर आपने पत्रकारो के सवालो कार भी जवाब देते हुवे कहा कि आगामी राज्य सरकार के आने वाले बजट में बुरहानपुर को लेकर अनेक विकास मुलक कार्यो की घोषणा संभावीत है। जिसकी जानकारी माननीय विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस एवं मंजु दादु के द्वारा आपके समक्ष रखी जायेगी।
पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज जी माने द्वारा भारतीय जनता पार्टी जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं खरगोन सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल का शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News