Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

झूले वालों ने जमा नहीं की नपा में राशि, नपा ने किया एक झूला जप्त

By
On:

खबरवाणी

झूले वालों ने जमा नहीं की नपा में राशि, नपा ने किया एक झूला जप्त

मुलताई। पवित्र नगरी में लगे ताप्ती मेले में झूले वालो द्बारा झूले लगाने के लिए भूमि की नीलामी बोली लगाकर जमीन की दर निश्चित की थी। अब मेला समाप्त होने पर झुले भी उठने लगे है,लेकिन झूले वालो द्वारा नपा में राशि जमा नहीं की है. जिसके चलते शनिवार को सीएमओ वीरेंद्र तिवारी की उपस्थिति में उपयंत्री महेश त्रिवेदी,विशाल भारती द्वारा झूला खोलकर वाहनो से लेकर जा रहे आरिफ का झूला जप्त कर वाहन खड़ा करवाया है, जिस पर 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि बकाया है। उपयंत्री महेश त्रिवेदी ने बताया झूला संचालक विशाल कडूकार पर 2लाख 10 हजार रुपए,अख़लाश पिता गफ्फुर छिंदवाडा पर 4 लाख 80 हजार, साजिद पिता अज्जू निवासी बैतूल पर 4 लाख 70 हजार रुपए की राशि बकाया है। जिनके द्वारा झूले लगाने के पहले राशि जमा करने का आश्वासन दिया है। राशि जमा नहीं करने पर झूले जप्त किए जाएगे, राशि जमा करने के बाद ही झूले ले जाने दिए जाएगे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News