Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शनिवार हुई तेज ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का एसडीएम, तहसीलदार ने जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंच लिया जायजा

By
On:

खबरवाणी

शनिवार हुई तेज ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का एसडीएम, तहसीलदार ने जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंच लिया जायजा

प्रभावित किसानो को जरूरी मदद का दिलाया भरोसा

आठनेर _शनिवार दोपहर बाद हुई तेज हवा, धुंध के साथ ओला वृष्टि से क्षेत्र के प्रभावित किसानो के खेतों में रविवार एस डी एम भैसदेही अजीत मरावी ,तहसीलदार कीर्ति डेहरिया ने जनप्रतिनिधियों तथा कृषि विभाग के अधिकारी एवं राजस्व अमले के साथ ओला वृष्टि से प्रभावित फसलों का मौके पर जाकर जायजा लिया और संकट की घड़ी में किसान भाईयों को ढांढस बंधाया और किसानों को विश्वास दिलाया गया की कोई भी किसान फसल सर्वे में छूटेगा नही , किसानों को समझाइश दी गई की फसल क्षति की रिपोर्ट बीमा पोर्टल पर भी दर्ज कराई जा सकती है । साथ ही प्रशासन द्वारा पीड़ित किसानों को हर संभव मदद देने की बात कही गई ।

#प्रधानमंत्री_फसल_बीमा_योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों से अपील कि गई की वे अपनी फसल क्षति की सूचना बीमा कंपनी के निर्धारित नंबर एवं पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं।

➡️कृषक
फसल क्षति की सूचना दें

श्रीमति कीर्ति डेहरिया ने बताया की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजीत मरावी ने निर्देशन में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत क्षेत्र के जिन किसानों की फसल जलभराव या अतिवृष्टि से प्रभावित हुई है, वे अपनी फसल क्षति की सूचना हेल्पलाइन नंबर 14447, व्हाट्सएप चैटबोट नंबर 7065514447 अथवा क्रॉप इंश्योरेंस एप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए किसान प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर लॉगिन करते हुए अपनी क्षति का विवरण दर्ज करें। यदि सूचना दर्ज करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फसल क्षति की सूचना अनिवार्य रूप से 72 घंटे के भीतर दर्ज कराएं, ताकि समय पर राहत की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। नुकसान हुई फसलों का जायजा लेने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जिततपुरे पार्षदगण भी मौजूद रहे ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News