Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

घोड़ा डोंगरी के शिवसागर में रेत-कोयले का खेल! ठेकेदारों की आड़ में लाखों का अवैध उत्खनन

By
On:

खबरवाणी

घोड़ा डोंगरी के शिवसागर में रेत-कोयले का खेल! ठेकेदारों की आड़ में लाखों का अवैध उत्खनन

खबर:
घोड़ा डोंगरी क्षेत्र के शिवसागर इलाके में रेत और कोयले के कथित अवैध उत्खनन का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिवान पाठ कोलारी से जुड़ा बताया जा रहा व्यक्ति बब्बू यहां जेसीबी मशीन और ट्रैक्टरों के जरिए बड़े पैमाने पर रेत और कोयला निकालने का काम कर रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक उत्खनन के लिए इस्तेमाल हो रही जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर उसी के बताए जा रहे हैं, जिनसे नदी और आसपास के क्षेत्रों से लगातार रेत निकाली जा रही है। आरोप यह भी है कि खेत मालिकों को कुछ रकम देकर उनकी जमीन का उपयोग किया जा रहा है, जबकि असली कमाई लाखों-करोड़ों में बताई जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को झांसा देकर यह काम कराया जा रहा है और रेत के ठेकेदारों के नाम की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन जारी है। इससे पर्यावरण को नुकसान होने के साथ-साथ नदी का स्वरूप भी बदल रहा है।
तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नदी क्षेत्र में मशीनों और ट्रैक्टरों से रेत निकाली जा रही है और उसे ट्रॉली में भरकर ले जाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और यदि अवैध उत्खनन हो रहा है तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News