Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जिले में लंबे समय से यूरिया और डीएपी की किल्लत से जूझ रहे किसानों की समस्याओ

By
On:

खबरवाणी

जिले में लंबे समय से यूरिया और डीएपी की किल्लत से जूझ रहे किसानों की समस्याओ

नरसिंहपुर। जिले में लंबे समय से यूरिया और डीएपी की किल्लत से जूझ रहे किसानों की समस्याओं को लेकर बीते दिवस जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचकर पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, विधायक तेंदूखेड़ा विश्वनाथ सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक ने किसानों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम एवं उपसंचालक कृषि को तत्काल बुलाकर स्थिति की जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को खाद वितरण में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा उनकी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

गौरतलब है कि जिले के अनेक खाद वितरण केन्द्रों पर किसानों को अलसुबह से लम्बी लम्बी लाइनों में लगना पड़ता है इसके बाद भी उन्हें मौके पर खाद नहीं मिल पा रही है। इस बात को लेकर समाचार पत्र सहित सोशल मीडिया में लगातार किसानों की समस्याएं सामने आ रही हैं ऐसे में प्रशासन के दावे और सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों का कलेक्ट्रेट पहुँचकर अधिकारियों को निर्देशित करना चर्चा का विषय बना है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News