Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

,मूलताई पवित्र नगरी की हुई एक बार फिर शान्ति भंग

By
Last updated:

खबरवाणी

मूलताई पवित्र नगरी की हुई एक बार फिर शान्ति भंग

मुलताई में बस स्टैंड के पास परेगांव रोड पर चाकूबाजी — दो युवक घायल, प्राथमिक उपचार कर किया रेफर,

पुलिस जांच में जुटी,

मुलताई में मंगलवार रात बस स्टैंड के पास परेगांव रोड पर चाकूबाजी की घटना से नगर में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, रात लगभग 8 बजे युवकों के बीच विवाद हुआ, जो देखते-देखते हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान खरसाली निवासी आदित्य टेकाम (पिता राजू टेकाम, उम्र लगभग 20 वर्ष) और सतीश उईके घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आदित्य के पेट में धारदार हथियार से वार किया गया। घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया है। सूत्रों के मुताबिक, विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, पर आशंका जताई जा रही है कि यह मामला आपसी रंजिश या पुरानी कहासुनी से जुड़ा हो सकता है। घटना की सूचना मिलते ही मुलताई पुलिस मौके पर और अस्पताल पहुंची, जहां जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
घटना के बाद नगर में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News