Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

किसान संघर्ष समिति ने धरना देकर बिजली कंपनी में सौपा ज्ञापन

By
On:

खबरवाणी

किसान संघर्ष समिति ने धरना देकर बिजली कंपनी में सौपा ज्ञापन

मुलताई।किसान संघर्ष समिति द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओ को तीन दिवसीय चेतावनी धरना गुरुवार को किसान स्तम्भ पर जारी रहा।जिसके बाद किसान संघर्ष समिति द्वारा किसान नेता एवं पूर्व विधायक डॉ सुनीलम के नेतृत्व में बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचकर कंपनी के उप महाप्रबंधक को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में दिन में 12 घंटे बिजली दिए जाने,मोही सबस्टेशन के अंतर्गत आने वाले किसानों को 10 घंटे से कम बिजली दी जाती है तथा बार बार बिजली कटौती होती है।

बिजली कटौती बंद की जाए।

दुनावा क्षेत्र के ग्राम मयावाड़ी का भागवत ढाना का ट्रांसफार्मर ओवर लोड, जिससे बार बार लाइन ट्रिप होती है, इस ट्रांसफर की क्षमता बढ़ाई जाए तथा शंकर डोंगरदिए और धनाराम डोंगरदिये के कुएं के पास दो खंभे टुटे हैजिन्हें बदला जाए। ग्राम जौलखेड़ा में गायत्री कालोनी से। किलोमीटर दूर स्थित 15 मकानों में गत 20 वर्षों से जौलखेड़ा के ग्रामीण निवासरत है। बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। उनके घरों में गत 20 वर्षों से बिजली विभाग द्वारा बिजली नहीं पहुंचाई गई है। उक्त घरों तक बिजली पहुंचाई जाए।ग्राम बिरूल बाजार बस्ती के ट्रांसफार्मर बार बार जल जाते हैं। लाइन मेन रात्रि में मुख्यालय पर नही रहते हैं, जिससे रात भर लाइन बंद रहती है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढाई जाए, और एक लाइनमैन को स्थायी रूप से मुख्यालय पर रखा जाए। ग्राम परमंडल में श्मशान घाट वाले ट्रांसफर से एक फेस डिम आ रहा है जिससे मोटर पंप नहीं चल रहें हैं।किसानो ने शीघ्र समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है।इस दौरान किसान संघर्ष समिति के जगदीश दोड़के, कृपाल सिंह, भागवत परिहार सहित किसान उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News