Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ घोड़ाडोंगरी में विराट हिंदू सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

By
On:

खबरवाणी

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ घोड़ाडोंगरी में विराट हिंदू सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

घोड़ाडोंगरी। शुक्रवार को नगर के सतपुड़ा ग्राउंड में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ विराट हिंदू सम्मेलन श्रद्धा, उल्लास और अनुशासनपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत सत्यनारायण मंदिर, दुर्गा चौक से निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा से हुई। ढोल–नगाड़ों की गूंज, लहराते भगवा ध्वज और “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सतपुड़ा मैदान पहुंची। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया।
शोभायात्रा में रथ पर विराजमान भारत माता की भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सतपुड़ा मैदान में बच्चों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा हिंदू धर्म की गौरवशाली परंपरा पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा।
विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता पूजन, गौ माता पूजन एवं कन्या पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में बाबूलाल भगत, पंडित आलोक भूषण, नूपुर जैन एवं पुरुषोत्तम शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकता, आपसी सद्भाव, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक जागरूकता पर विचार व्यक्त किए तथा समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया एवं भारत माता की आरती के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। अंत में सकल हिंदू समाज घोड़ाडोंगरी मंडल ने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं, नगरवासियों, प्रशासन तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News