Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मनरेगा योजना में फर्म के द्वारा कमीशनखोरी में बील लगाकर आर्थिक लाभ कमाया

By
On:

खबरवाणी

मनरेगा योजना में फर्म के द्वारा कमीशनखोरी में बील लगाकर आर्थिक लाभ कमाया

अमित जायसवाल ने जनपद सीईओ को शिकायत की

आठनेर। बुधवार को समाजसेवी अमित जायसवाल द्वारा जनपद सीईओ आठनेर को मनरेगा योजना,15 वित आयोग में काजी ट्रेडर्स द्वारा पंचायत को कमिशन पर बिल बेचने की शिकायत की है। अमित जायसवाल,ने बताया कि मनरेगा योजना में पेंट हार्डवेयर की दुकान संचालित करने वाले ने मिट्टी के तालाब निर्माण कार्य, अमृत सरोवर , एवं अन्य प्रकार के सामग्री के बील लगातार आर्थिक अनियमितता की है। पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग के लिए जनपद पंचायत आठनेर में अमित जायसवाल ने शिकायत दर्ज की है।। काजी ट्रेडर्स ने पंचायत को सामग्री सप्लाई करने के लिए सरपंच सचिव को कमिशन देकर बील लगाकर शासन को नुक़सान पहुंचाया है। शिकायतकर्ता अमित जायसवाल ने बताया कि संबंधित फर्म द्वारा पंचायत में मनरेगा योजना में लाखों करोड़ों रुपए के भुगतान प्राप्त किए गए उनमें सेल टैक्स, जीएसटी का राजस्व नुकसान किया है। काजी ट्रेडर्स ने अधिकांश पंचायत में कमिशन पर बिल देकर आर्थिक लाभ कमाया है। पूरे मामले में शिकायतकर्ता ने फर्म द्वारा प्राप्त बिल भुगतान की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इनका कहना है।
संबंधित फर्म की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायतकर्ता द्वारा दस्तावेज पर जांच करेंगे। सुश्री आस्था जैन, सीईओ जनपद पंचायत आठनेर।।शिकायतकर्ता बोलेंकाजी ट्रेडर्स का मुख्य व्यवसाय हार्डवेयर संबंधित सामग्री सप्लाई का है। मनरेगा योजना में मिट्टी के कार्य बताकर भुगतान प्राप्त करना ग़लत है संबंधित फर्म की जांच की आवश्यकता है।

अमित जायसवाल समाजसेवी, शिकायतकर्ता आठनेर

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News